Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के नेतृत्व में हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं हुई मजबूत– सुशीला कटारिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ गुरुग्राम:आज चंडीगढ़ में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री एवं अटेली की विधायक आरती राव से भाजपा जिला प्रवक्ता एवं हिंदी सलाहकार समिति की राष्ट्रीय सदस्य सुशीला कटारिया ने आज मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सुशीला कटारिया ने आरती राव को बधाई देते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में उनके नेतृत्व में हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता तथा आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अनेक सकारात्मक पहल की गई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट में भी स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे हरियाणा के स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

सुशीला कटारिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से उन्हें हिंदी सलाहकार समिति की राष्ट्रीय सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है, जिसके लिए वह उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें समाज और संगठन के लिए और अधिक समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि आरती राव का स्नेह, नेतृत्व और जनता की सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके नेतृत्व में हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं आने वाले समय में और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Related posts

विश्व अस्थमा दिवस पर लंग फंक्शन कैंप का आयोजन-डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha

गुरूग्राम में ग्लोबल सिटी विकसित करने को लेकर कसंल्टेशन बैठक आयोजित-सीएम

Ajit Sinha

अपने गुरुग्राम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अतुल कटारिया चौक का निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x