Athrav – Online News Portal
नोएडा राष्ट्रीय स्वास्थ्य

भारत न सिर्फ आर्थिक क्षेत्र में अब सांस्कृतिक रूप में भी दुनिया पर अपना प्रभाव छोड़ रहा है: स्मृति ईरानी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा के इंडोर स्टेडियम में भाजपा, नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन और भारत विकास परिषद की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शिरकत की और योग कर लोगों को जागरूक किया। योग के दौरान सरल अभ्यास कराए गए।

इंडोर स्टेडियम में आरोग्यम रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर राजेश योगी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री समेत करीब हजारों लोगों ने योग किया। केंद्रीय मंत्री ने योग कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति भी देता है। उन्होंने कहा कि भारत न सिर्फ आर्थिक क्षेत्र में अब सांस्कृतिक रूप में भी दुनिया पर अपना प्रभाव छोड़ रहा है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में योग पूरे विश्व में फैला है।इंडोर स्टेडियम में तीन संस्थाओं द्वारा आयोजित किए गए इस योग शिविर में लोग ज्यादा गंभीर नजर नहीं आए. वे इसे एक इवेंट मानकर कर रहे थे, जबकि योग एक इवेंट होकर दैनिक चर्या दिनचर्या का अंग है, योग से शक्ति मिलती है, इसलिए लोगों को समझना चाहिए और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए.

Related posts

सीएम मनोहर लाल भगवान कृष्ण की भूमिका में हरियाणा का रथ संभाले हुए हैं, सब कुछ कंट्रोल में हैं.भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले एक होटल में नोट बांटते हुए पकड़े, हंगामा, वीडियो वायरल।

Ajit Sinha

चेन स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, दो बदमाशों को लगी गोली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x