Athrav – Online News Portal
पंचकूला

सर्दी अमीर-गरीब नहीं देखती: डीसीपी सृष्टि गुप्ता, पंचकूला पुलिस ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:कड़ाके की सर्दी के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है, बल्कि जरूरतमंदों के लिए भी सहारा बनकर सामने आ रही है। सर्दियों में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंचकूला पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए लगातार जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे।इसी कड़ी में सैक्टर-10 चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर सेक्टर-10 क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर, जैकेट व अन्य गर्म वस्त्र दिए। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि सर्दी अमीर और गरीब देखकर नहीं लगती,यह सभी को समान रूप से प्रभावित करती है। इसी भावना के साथ पंचकूला पुलिस लगातार जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही है ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां पंचकूला पुलिस ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत जुआ और नशे के अड्डों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की टीमें रात की कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे लोगों के लिए आशा की किरण बनकर उन्हें गर्म कपड़े उपलब्ध करवा रही हैं।डीसीपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने आसपास रह रहे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं और उन्हें सर्दियों के कपड़े उपलब्ध कराएं, ताकि सामूहिक प्रयासों से समाज का कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे।

Related posts

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सेक्टर-20 के महाराजा अग्रसेन के सामुुदायिक केंद्र में मल्टीपरपज बैंक्वेट हाॅल का किया शिलान्यास

Ajit Sinha

हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार।

Ajit Sinha

सहेली के मामा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x