Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

सहेली के मामा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:डीसीपी सृष्टि गुप्ता द्वारा पदभार संभालने के बाद महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और महिला विरुद्ध अपराधों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सेक्टर-10 चौकी की टीम ने सब इंस्पेक्टर गुरपाल सिंह के नेतृत्व में नाबालिग से दुष्कर्म के 42 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।मामला 2 जून 2025 का है, जब मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला, जो चंडीगढ़ में किराये के मकान में रहकर पंचकूला में एक घर में नौकरानी का काम करती है, उसने 3 जून को सेक्टर-10 चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी।

महिला ने बताया कि 2 जून को उसकी नाबालिग पोती अपनी सहेली के घर गई थी। देर रात होने पर उसकी सहेली ने अपने मामा से कहा कि वह लड़की को उसके घर छोड़ दे। लेकिन मामा ने इस अवसर का गलत फायदा उठाया और उसे चंडीगढ़ स्थित अपने घर ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और पीड़िता की मेडिकल जांच की गई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। तत्पश्चात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित को गत 4 जून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।”हर महिला और बच्चा पूरी तरह सुरक्षित महसूस करे — यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला और बाल सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं है। शिकायत मिलते ही हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही हम लीगल एड काउंसिल के माध्यम से पीड़िता की निरंतर काउंसलिंग करवा रहे है।”

Related posts

दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर सीपी दिल्ली द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र का अनावरण।

Ajit Sinha

विकास चौधरी के हत्यारे विकास उर्फ़ मल्ले के भाई और हत्या हेतु हथियार सप्लाई देने के मामले में दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ट्रक ने पीआरवी को पीछे से मारी जोरदार टक्कर,पीआरवी पर सवार पुलिसकर्मियों को आई चोटें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x