

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आज मंगलवार को अरावली गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विशेष रूप से शिरकत की, और भगवान गोवर्धन जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से विशाल भंडारे की शुरुआत की ,और भंडारे के प्रसाद का खूब आनंद लिया। https://youtu.be/CPWWuFL0ktw

इससे पहले अरावली गौ सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार लाला जी जींद वाले ने पट्टा डाल कर और मोतियों का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ फीवा प्रधान आकाश गुप्ता, समाजसेवी उमा शंकर गर्ग, भाजपा नेत्री स्वेता शर्मा व समाजसेवी सन्नी खंडेलवाल, प्रवीण गर्ग और पवन मोदी मौजूद थे। 



Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

