Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

नूपुर शर्मा की जुबान काटकर जो लाएगा उसे एक करोड रुपये ईनाम दिया जाएगा, बोलने वाले के खिलाफ सेक्टर -37 थाने में केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: गत 14 जून 2022 को सर्वप्रिय त्यागी ने थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम में एक शिकायत दी कि नवाब सतपाल तंवर निवासी गांव खांण्डसा (भीम आर्मी संस्थापक) द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ बोलते हुए कहा कि जो नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाएगा उसे एक करोड रुपये ईनाम दिया जाएगा। इस प्रकार की घोषणा करके व हेट स्पीच देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने पर मुकदमा नंबर – 112 ,दिनांक 14.06.2022, भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए , 504,506,109 , थाना सैक्टर-37 में दर्ज किया गया है। इस मुकदमा का अनुसंधान थाना सेक्टर -37 द्वारा किया जा रहा है ।

Related posts

मैं राजा नहीं जनता का सेवक हूं, प्रदेश के लोगों की सेवा करना ही ध्येय है-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

फाइनेंसर बाप-बेटा व चौकी इंचार्ज पर केस दर्ज, चौकी इंचार्ज पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड एक और केस दर्ज।

Ajit Sinha

नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं पर कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी मांगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x