Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के गिरोह का सदस्य बताकर 1 व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के गिरोह का सदस्य बता कर एक व्यापारी से 5 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने व ना देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपित को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने उसके कब्ज़ा से पुलिस टीम ने आज एक देशी पिस्तौल व 1 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 13 जून 2022 को थाना सैक्टर-10A, गुरुग्राम में एक व्यापारी ने शिकायत दी कि उसके मोबाइल नम्बर पर व्हाट्सएप वॉइस कॉल, मैसेज व वौइस् नोट आया जिसने अपना परिचय लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के गिरोह का सदस्य बताते हुए उससे 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने व रुपए ना देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी। जिस पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि इस मामले में निरीक्षक व अपराध शाखा , सेक्टर -31 के प्रभारी आनन्द कुमार की पुलिस टीम ने रंगदारी मांगने व धमकी देने वाले को आरोपित को कल 14 जून 20 22 को बसई चौक, गुरुग्राम से अवैध हथियार (01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस) सहित अरेस्ट किया हैं ।

अरेस्ट आरोपित का नाम *जिला मुजफ्फरनगर निवासी आकाश है। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इस मुकदमे में शिकायतकर्ता/पीड़ित के मोबाईल नंबर उसके एक साथी ने दिए थे उसके कब्जा से बरामद हुए हथियार भी उसी साथी ने ही उपलब्ध कराए थे। गत 13 जून -2022 को उसने धमकी व रंगदारी के मैसेज भेज दिए। पुलिस टीम द्वारा *आरोपी के कब्जा से 1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस व फिरौती मांगने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद* किया गया है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास आईईडी ब्लास्ट की खबर, इस ब्लास्ट में तीन कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस   

Ajit Sinha

प्रपोज करने के 5 दिन बाद हुआ झगड़ा, शख्स ने गोली मारकर ली गर्लफ्रेंड की जान

Ajit Sinha

मुंबई में मॉडलिंग करने वाली लड़की ने ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी की14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x