Athrav – Online News Portal
नोएडा

बिल्डिंग की शीशे की सफाई के दौरान ट्राली की एक रस्सी अचानक टूट जाने से दो मजदूर हवा में लटक गए -वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-62 में स्थित भूटानी बिल्डर के एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर बिल्डिंग की शीशे की सफाई के दौरान ट्राली की एक रस्सी अचानक टूट जाने से दो मजदूरों की जान खतरे में पड़ गई। गनीमत यह रही कि मजदूरों की रस्सी ट्राली से बंधी थी, जिससे वे नीचे गिरने से बच गए. मजदूरों ने कोई भी सेफ्टी उपकरण नहीं पहन रखे थे, एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो मजदूर एक ट्राली पर बैठकर बिल्डिंग के शीशे साफ करते दिख रहे हैं। अचानक ट्राली की एक तरफ की रस्सी टूट जाती है, जिससे ट्राली टेढ़ी हो जाती है और मजदूर हवा में लटक जाते हैं। मजदूरों की रस्सी ट्राली से बंधी थी, जिससे वे नीचे गिरने से बच गए। जैसे ही ट्राली टेढ़ी हुई, मजदूरों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इमारत की छत पर मौजूद अन्य मजदूरों ने धीरे-धीरे रस्सियों को खींचकर दोनों फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित ऊपर खींच लिया। मजदूरों ने कोई भी सेफ्टी उपकरण नहीं पहन रखे थे इस घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है।

Related posts

जन्माष्टमी के जश्न के बीच पुलिस और बदमाशों के बीच हुई धाए-धाए, 4 बदमाश गोली लगने से हुए घायल, चार पकड़े गए।

Ajit Sinha

दो सरहदों की सीमा को तोड कर पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिताने पहुंची चार बच्चों संग पाकिस्तान की सीमा

Ajit Sinha

शराब के नशे में नाले में गिरे शख्स की मौत, तीन दिन बाद डेड बॉडी मिली, सड़क पर परिजन का हंगामा।                          

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x