Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नर्स की हत्या का किया खुलासा: आरोपित प्रेमी ने नर्स पर सगाई तोड़ने के लिए बनाया दबाव, नर्स के इनकार करने पर मार दी गोली।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करने वाली एक युवती की हत्या, डेल्टा वन सेक्टर के सर्विस रोड पर गोली मार कर दी गई थी। इस हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नर्स पर सगाई तोड़ने के लिए दबाव बन रहा था. नर्स द्वारा इनकार किए जाने पर उसने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े युवक का नाम अंकित सिंह भाटी, कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने उसे निधि नाम की नर्स की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. एडिशनल डीसीपी हृदयेश कठेरिया ने बताया कि सात जुलाई की सुबह सेक्टर डेल्टा वन की सर्विस रोड पर एक युवती जख्मी पड़ी मिली थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान निधि के रूप में हुई, जो एक निजी अस्पताल में नर्स थी। अब डेढ़ माह बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में अंकित सिंह भाटी निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी ने बताया कि आरोपी की नर्स निधि से छह माह पहले अस्पताल में मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई जो बाद में प्यार में बदल गया. इस बीच निधि की सगाई हो गई। जब अंकित को पता चला तो उसने विरोध किया। निधि ने शादी करने की बात की, लेकिन अंकित ने शादी करने से भी इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने भी सगाई तोड़ने से इन्कार कर दिया। यह बात आरोपी अंकित को नागवार गुजरी. नाराज आरोपी अंकित ने 7 जुलाई को डेल्टा सर्विस रोड पर सुनसान रास्ते पर मृतका को अकेला पाकर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी.

Related posts

सड़कों पर रील बनाने पर हुआ स्पाइडर मैन पर मुकदमा दर्ज, मुकदमे में 26000 रुपए का जुर्माना, और जेल हो सकती है।

Ajit Sinha

हरियाणाः कोविड-19 के गंभीर रूप के बीच ऑक्सीजन व कोरोना दवा की कालाबाजारी में 67 अरेस्ट। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पहले फोन पर न्यूड लड़की आई, फिर फर्जी सीबीआई अधिकारी आया, और व्यक्ति से ठग लिए 23 लाख रूपए, पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x