Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी मार्कशीट और डिग्री के कारोबार का पर्दाफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार, 80 हजार से 2 लाख में उपलब्ध कराते मार्कशीट और डिग्री

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के फेज वन थाना पुलिस ने नकली मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने जल बोर्ड सेक्टर- 1 पास से गिरोह का सरगना समेत दो आरोपित को गिरफ्तार किया । दोनो सेक्टर-15 के एक किराए के घर में चला रहे इस फर्जीवाड़े का कारोबार, उनकी निशानदेही पर 68 फर्जी मार्कशीट, 7 माइग्रेशन सर्टिफिकेट, 22 रिज्यूम, 14 प्लेन एग्जामिनेशन कॉपी, 9 डाटा शीट, 4 फर्जी मोहर, दो लग्जरी कार, स्कूटी, प्रिंटर मशीन, मोबाइल और लैपटॉप समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया है ।

पुलिस की गिरफ्त में खडे अभिमन्यु गुप्ता और धर्मेन्द्र गुप्ता पुलिस ने नकली मार्कशीट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों फर्जी मार्कशीट बनाकर छात्रों को बेचते थे। ये लोग अलग-अलग राज्यों के बोर्ड और विश्वविद्यालयों की मार्कशीट और डिग्री तैयार करते थे। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि सेक्टर-15 के एक किराए के घर में फर्जी मार्कशीट और प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे हैं जहां अलग-अलग राज्यों के बोर्ड और विश्व विद्यालयों की मार्कशीट और डिग्री बनाई जा रही है. इन आरोपितों के निशाने पर बेरोजगार और परीक्षा में फेल तथा नौकरी की आयु पार कर देने वाले लोग रहते थे. ये लोग फर्जी मार्कशीट आदि बनवा कर इसका प्रयोग नौकरी पाने तथा अन्य अपने स्वार्थ पूरा करने के लिये इस्तेमाल कर लेते हैडीसीपी नोएडा ने बताया कि फर्जी मार्कशीट व अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र अलग अलग विश्वविद्यालय और बोर्ड से सम्बद्ध में दिखाते थे. मार्कशीट आदि में ग्राहक की इच्छा अनुसार उसकी आयु तथा प्राप्त अंक तथा प्रतिशत अंकित कर ग्राहक को देते है। जिसका डाटा अभियुक्तगण द्वारा गूगल से प्राप्त करते थे। जिसके बदले इन फर्जी मार्कशीट आदि का ग्राहको 80 हजार से 2 लाख रूपये या ग्राहक की मजबूरी देखकर उसके हिसाब से रूपये लेते है। गिरोह का सरगना तकनीकी रूप से काफी दक्ष है और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह नेटवर्क तैयार किया था। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं।

Related posts

गेल के मार्केटिंग डायरेक्टर ईएस रंगनाथन समेत छह को सीबीआई ने किया अरेस्ट, 50 लाख रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई

Ajit Sinha

इंजिनियर भाई ने आज अपनी बहन की सौतन को तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और आत्मसमर्पण कर दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक्साइज डिपार्टमेंट के साथ मिलकर फरीदाबाद पुलिस कसेगी अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा, तैयार की गई रणनीति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x