Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कहां हैं आप विधायक अमानतुल्लाह खान ? नोएडा की चार टीमे तलाश में लगातार कर रही छापेमारी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : नोएडा थाना फेज 1 क्षेत्र में स्थित सेक्टर-95 स्थित पेट्रोल पंप पर 7 मई को सेल्समैन समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के एक मामले में नोएडा पुलिस की 4 टीमें आप विधायक अमानतुल्लाह और उनके बेटे अनस की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। गत 16 तारीख को भी पुलिस की टीमों ने विधायक, उनके पुत्र और एक अन्य की तलाश में दिल्ली के तीन ठिकानों पर दबिश दी पर दोनों नहीं मिले। इस बीच आप विधायक अमानतुल्लाह के द्वारा जिला न्यायालय में सरेंडर की अर्जी लगाने की चर्चा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से केस में नामजद आप विधायक, उनके बेटे और साथी अबू बकर के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है। इस मामले में सोमवार को आप विधायक के मैनेजर इकरार अहमद को फेज वन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी की धारा बढ़ाने के साथ ही आप विधायक अमानतुल्लाह, उनके बेटे अनस और अबू बकर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी कर दिया है। पेट्रोल पंप के संचालक ने फेज वन थाने में विधायक और उसके बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराने के बाद  बाप और बेटे दोनों फरार हैं।नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर के द्वारा पेट्रोल पंप पर पीड़ितों का बयान लिया गया था. सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई थी. वहां मौजूद अन्य गवाहों के भी बयान दर्ज किए गए थे. जिस आधार पर एससी-एसटी एक्ट और 307 आईपीसी और अन्य धाराओं में साक्ष्य के हिसाब  से मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की जांच के लिए चार टीमें  में गठित की गई है,जो आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. एक अभियुक्त इकरार को गिरफ्तार किया जा चुका है इस मामले में अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

Related posts

गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर चलाया जा रहा अभियान,पहले हफ्ते  में भारी मात्रा में मादक पदार्थ व अवैध शराब जब्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद; क्राइम ब्रांच सेंट्रल और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां,एक हेड कॉन्स्टेबल सहित चार लोगों को लगी गोलियां।

Ajit Sinha

विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो सप्ताह पहले अपने पति के साथ रहने नोएडा आई थी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x