Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

बिजली निगम का  जेई  ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोनीपत के बिजली विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर( जेई) जोगिंदर को ₹20000 के रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे का नाममात्र राशि का एस्टीमेट(अनुमान) बनाकर केस बंद करने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जेई जोगिंदर बिजली निगम में जिला सोनीपत के मॉडल टाउन सबडिवीजन में कार्यरत है और वह शिकायतकर्ता से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे का नाममात्र राशि का एस्टीमेट(अनुमान) बनाकर केस बंद करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने उपरांत आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: बस स्टैंड बल्लभगढ़ से लडकी को अगवा कर जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

एसबीआई एटीएम के सुरक्षा गार्ड से 55000 रूपए लूटने वाले तीन लूटेरों को थाना गोविंद पूरी ने धर दबोचा। 

Ajit Sinha

बीजेपी-जेजेपी के साढ़े 9 साल में क्यों नहीं आया प्रदेश में एक भी बड़ा संस्थान?- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x