Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ़ भाऊ गैंग का एक शूटर अजय सिंगरोहा उर्फ़ गोली मुठभेड़ में मारा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: कल, वीरवार को, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ़ भाऊ गैंग का एक शूटर अजय सिंगरोहा उर्फ़ गोली,निवासी गांव रिटोली ,जिला रोहतक, जोकि गत 6 मई 2024 को थाना तिलकनगर, दिल्ली के एक सनसनीखेज हत्या के प्रयास और और 10 मार्च 2024 को मुरथल के गुलशन ढाबे पर दिन दहाड़े हुए सुंदर नामक व्यक्ति के हत्याकांड में वांछित है, बाहरी दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द में आएगा। जहां मुरथल ढ़ाबे वाली बर्बर घटना में अपराधी अजय द्वारा मृतक गुलशन को गाड़ी से खींच कर निकालते हुए, और फिर दौड़ा-दौड़ा कर गोलियों से भूनते हुए घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ था,

वहीं तिलकनगर वाली घटना में, सरेशाम, भीड़भाड़ के बीच, राष्ट्रीय राजधानी के एक उच्चवर्गीय ईलाके में,अपराधी द्वारा एक शोरूम के बाहर, फिरौती के लिए करी गई अंधाधुंध फायरिंग ने उस व्यापक इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया था। स्पेशल सेल को मिली सूचना के आधार पर एक ट्रैप लगाया गया, और समय करीब रात के 11.30 बजे, उपरोक्त मुलजिम को एक होंडा सिटी गाड़ी में स्पॉट किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा उसे रुकने व आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। इस पर, अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू की,और जवाबी कार्रवाई में, पुलिस और अभियुक्त की आपस में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अभियुक्त अजय उर्फ़ गोली को पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियां लगी और वो घायल हो गया। त्वरित रूप से उसे पीसीआर वाहन द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपराधी के पास से दो पिस्टल और कारतूसों की बरामदगी हुई है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

Related posts

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को आईआईटी दिल्ली से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Ajit Sinha

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां; तलाक के बाद इसकी तो मौज है -देखें वायरल वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x