Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

थप्पड़ मारकर नौकरी से क्या निकाला, उसने मालिक , मालकिन व एक नौकरानी की दिन दहाड़े कत्ल कर दिया -दो अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली के हरिनगर इलाके के एक मकान में घुस कर एक दंपति सहित तीन लोगों की बेरहमी से चाकुओं से गोद कर आज सुबह लगभग 9 बजे सरेआम हत्या कर दी। इसमें एक पति , पत्नी हैं और एक नौकरानी हैं। इसमें एक दो साल की बच्ची सही सलामत हैं, जिसे नहीं मालूम की अब उ के माता -पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। पुलिस ने इस बच्ची को अब अपने कब्जे में लेकर उसकी देखभाल कर रही हैं।

पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मारे गए तीनों के मृतकों के नाम समीर आहूजा,उनकी धर्मपत्नी सालू आहूजा व नौकरानी सपना हैं। हमलावर बड़े ही शातिर किस्म के बदमाश थे। वहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन काट दिए थे और डीवीआर अपने साथ ले गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपित की पहचान की. जो मृतका सालू आहूजा की ब्यूटी पार्लर में नौकरी करता था।

जिसे कुछ दिन पहले नौकरी से हटा दिया था , पुलिस की टीम ने दो आरोपितों को अरेस्ट कर लिया जिसके नाम सचिन व सुजीत हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया की वह सालू आहूजा की ब्यूटी पार्लर में नौकरी करता था और उसे बीते दिनों नौकरी से हटा दिया था और समीर आहूजा ने उसे थप्पड़ भी मारा था। इसी बात से वह अपने मन में रंजिश रखे हुए था , और आज अपने साथियों के संग मिलकर एक -एक करके समीर आहूजा , उनकी पत्नी सालू आहूजा व नौकरानी सपना की हत्या कर दी। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही हैं।

Related posts

बैंक खाते में लिंक लोगों के मोबाइल नंबर की नई सिम इश्यू करा कर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपित अरेस्ट 

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत सिंह नड्डा ने आज राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्यों की घोषणा की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

75 लाख के हेरोइन व एक लाख 92 हजार 500 रूपए के साथ पति -पत्नी सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x