
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध दुकानों से जुड़े कानूनी नियमों को सरेआम ठेंगा दिखाते हुए धड़ल्ले से अवैध दुकानें बनाए जा रहे है। निर्माणकर्ता लोग अपने मन के मुताबिक खुलेआम 4 मंजिल व बड़ी -बड़ी दुकानें बेखौफ बनाए जा रहे है। जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं ,जो लोग डर-डर कर अवैध निर्माणों को बनाने की शुरुआत की, ताकि उनके बनाए जा रहे अवैध निर्माणों पर ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के संबंधित विभाग के अधिकारियों की नजर न पड़े,अब उन्हीं लोगों के हौसले बहुत ज्यादा बुलंद है।

अब वही लोग अपने-अपने निर्माणाधीन बिल्डिंगों में उंचाई पर ऊंचाई बढाए जा रहे है। इसका साफ़ मतलब है कि अवैध निर्माणों के एवज में मोटी रकम ली गई होगी। बिना नक्शा के बनाए जा रहे ये सभी बिल्डिंग, जोकि खतरनाक है, हादसे होने पर कौन जवाब देह होगा। ये बड़ा सवाल है। इस मामले में ओल्ड ज़ोन के संयुक्त आयुक्त अमित मान से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया।

खबर के मुताबिक ओल्ड फरीदाबाद की गोपी कॉलोनी स्थित अनुपम ग्लास के समीप एक अवैध दुकानें बनाई जा रही है, जिसमें कुल 4 मंजिल है जो अवैध रूप से बनाई गई है। सबसे नीचे बेसमेंट, इसके ऊपर दुकान, फिर उसके ऊपर 3 मंजिल बनाई गई है। ये बिल्डिंग ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय से मात्र कुछ ही दूरी पर है। इसमें पार्किंग के लिए कोई स्थान नहीं है। इस दुकान के चालू होने पर दुकानदार सहित ग्राहकों की गाड़ियां सड़कों पर बड़ी तादाद में खड़ी होगी, और सड़क पर पहले से जाम की होती है, और ज्यादा जाम का कारण बन जाएगी, व खूब गाड़ियों के हॉर्न गूंजेंगी, इसमें अभी भी निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रही है।

इसके बाद, ओल्ड फरीदाबाद की अहीरवाड़ा महोल्ले में एक पुरानी बिल्डिंग है, जिसमें बेसमेंट और इसके ऊपर दुकानें बनी है, और इसके ऊपर 3 फ्लैट पहले से ही बने हुए है,यानी 4 मंजिल है,अब इस बिल्डिंग के सबसे ऊपर एक और फ्लेट बनाई जा रही है,लगभग निर्माण कार्य तैयार है। अब इसमें फिनिसिंग का कार्य चल रहा है ऐसा बताया गया है। ये सब किराए पर देकर उनसे मोटी कमाई के लिए बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त ओल्ड फरीदाबाद की तेल मिल के पास 2 अलग -अलग बड़ी -बड़ी दुकाने अवैध रुप से बनाई जा रही है। अभी भी इन दोनों अवैध दुकानों में धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहे है। इससे थोड़ा आगे न्यू अहीर वाड़ा महोल्ले में ग्रीन चादर आगे लगाकर 2 दुकानें एक साथ धड़ल्ले से बनाई जा रही है। यहां अभी भी धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है।

इसके अलावा नहरपार, चांदी वाला बाग़ स्थित शारदा स्कूल के सामने सबसे पहले अवैध रुप बेसमेंट बनाई गई,बाद में इसके ऊपर बड़ी सी दुकानें बनाई गई,अब अवैध निर्माणकर्ता का हौसला इतना ज्यादा बढ़ गया कि इसके ऊपर भी धड़ल्ले से अवैध दुकानें बना ली, जिस पर छत पूरी से तरह डल गई है। और लगभग पूरी से तरह से बन चुकी है।

इसके अतिरिक्त खेड़ी रोड, राघव हॉस्पिटल के समीप एक स्थान पर नीचे और ऊपर 2 दुकानें अवैध रुप से बनाई गई है। ये जितने भी उपरोक्त अवैध दुकानें है, सभी के सभी अवैध दुकानें ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जानकारी में है, बावजूद इसके किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई।

सवाल ये है कि ये सभी के सभी अवैध दुकानें आमजनों के लिए किसी भी मुसीबत से कम नहीं है , जब भी कोई हादसा हुआ तो, कई निर्दोष लोगों को इसके परिणाम भुगतना पड़ेगा, इससे सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति अक्सर रहेगी। इस स्थिति में हॉर्न की आवाज खूब गूंजेगी।

लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त सभी अवैध निर्माणों व बिल्डिंगों पर सख्त कार्रवाई करके, आमजनों को आने वाले मुश्किलों और होने वाले हादसों से बचाने का कार्य करें। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने 4 मंजिल पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है। बिल्डर लोग लाखों रुपए का राजस्व देकर 4 मंजिल के नक्शा बनाने के लिए बैठे है। बावजूद इसके उनका नक्शा पास हो नहीं रहा, पर अवैध रूप से शहरी इलाके के गली -मोहल्ले में 4 मंजिल लोग बनाए जा रहे है। जो आने वाले खतरे का संकेत है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

