Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़; पहले चरण के 9 जिलों में पंच और सरपंच पद के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी – धनपत सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण के पंच और सरपंच चुनने के लिए होने वाले मतदान सम्बन्धी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 9 जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में 2607 सरपंच और 25,968 पंच पद के लिए 2 नवंबर को मतदान होगा। 
राज्य निर्वाचन आयुक्त  धनपत सिंह ने कहा कि जिन 9 जिलों में पहले चरण का मतदान होने जा रहा है, उन जिलों में सुरक्षा से लेकर अन्य सुविधाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी पर्यवेक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसके साथ-साथ संवेदनशील, अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सामान्य पोलिंग बूथ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। धनपत सिंह ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पोलिंग बूथ पर पीने के पानी, बिजली तथा आवश्यकता पड़ने पर विकलांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर आदि की व्यवस्था करवाई गई है।  धनपत सिंह ने कहा कि पंच और सरपंच पद के मतदान के नतीजे चुनाव के बाद ही घोषित कर दिए जाएंगे। वही पहले चरण के पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद समिति सदस्यों का मतदान 30 अक्तूबर को संपन्न हो चुका है। इन चुनावों के नतीजे सभी 22 जिलों में पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद 27 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे। 

”म्हारी पंचायत” पोर्टल पर नजर आएगी पंचायत चुनाव की गतिविधियां

धनपत सिंह ने कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव की गतिविधियां “म्हारी पंचायत” पोर्टल पर देखी जा सकेंगी। प्रदेश में कहीं भी इंटरनेट के माध्यम से म्हारी पंचायत पोर्टल को खोलकर मतदान प्रतिशत को देखा जा सकेगा। वहीं मतगणना के दिन ई-डैशबोर्ड पर नतीजों को देखा जा सकेगा। चुनावों के रूझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है।
49 लाख 67 हजार 92 मतदाता करेंगे मतदान का प्रयोग

राज्य निर्वाचन आयुक्त  धनपत सिंह ने कहा कि पहले चरण के मतदान में 9 जिलों के 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इन 9 जिलों में 6019 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिनमें 2607 सरपंच और 25,968 पंच चुनने के लिए मतदान किया जाएगा। 

Related posts

सीआईए-थ्री ने एलएनटी के दो अधिकारियों का अपहरण करके 1 लाख प्रतिमाह की रंगदारी वाले 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

डीसी की अध्यक्षता में हुआ मारुति सुजुकी के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन, सीएसआर फंड को लेकर की गई चर्चा।

Ajit Sinha

12 मोस्ट वांटेड अंतरराष्ट्रीय अपराधी विभिन्न देशों से डिपोर्ट होकर गिरफ्तार-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x