Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा में फिर से मनोहर सरकार बनाने के लिए विपुल गोयल ने युवाओं से की अपील।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: “एक बूथ 10 यूथ” का नारा दे कर विपुल गोयल ने युवा शक्ति से अपील की, कहा चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत से जिताने के लिए युवा अपनी पूरी शक्ति लगादें। विपुल गोयल ने ये बात कही फरीदाबाद के सेक्टर 15 स्थित कम्युनिटी सेटर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतेद्र सिंह चौधरी द्वारा आयोजित फरीदाबाद विधानसभा युवा मोर्चा की बैठक में बड़ी संख्या में फरीदाबाद विधानसभा के युवाओं ने हिस्सा लिया। बैठक में विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि युवाओं को फरीदाबाद 89 के सभी बूथ को मज़बूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की,

गोयल ने कहा कि युवा तरुणाई में वो ताकत है जो चाहले तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है, उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब बीजेपी की और मनोहर लाल खट्टर जी की सरकार फिर से प्रदेश में बनाने के लिए सभी युवा एक जुट हो जाएं और अपनी शक्ति को पहचान कर प्रदेश में विकास की बयार बहाने वाली और ईमानदार सरकार को फिर से स्थापित करने के लिए पूरी मेहनत करें। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा शक्ति एक जुट हो जाएं और एक-एक बूथ पर दस से भी ज्यादा यूथ पूरी लगन के साथ चुनाव तक अपने उद्येश्य को पूरा करने में जुटें ताकि प्रदेश को फिर एक बार ईमानदार सरकार मिले और सूबे में विकास की गाड़ी जो पटरी पर दौड़ रही है



उसे और मज़बूती मिले।युवा मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जैसे सीमाओं की रखवाली करने के लिए हमारे जांबाज जवान अपना सरवस्व न्यौछावर कर देते हैं उसी तरह से और उसी शक्ति से हमारे युवा साथी भी अपने मिशन को पूरा करने में जुट जाएं।  इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक राष्ट्र दहिया, विधानसभा प्रभारी रमेंश तेवतिया व राजकुमार वोहरा के साथ फरीदाबाद विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्ष ओल्ड फरीदाबाद के योगेश चंदीला, सीही मंडल के पवन सोरोत और अजरौंदा मंडल अध्यक्ष पवन, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: गांव डीग एवं सुनपेड़ में 13 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी ने किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ को सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सितम्बर माह हेतु आवंटित राशन की अवधि 5 अक्टूबर- 2022 तक बढ़ी : डीसी विक्रम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!