Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी ने किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ को सम्मानित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला समापन के अवसर पर सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शिरकत की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पंकज अरोड़ा, युवा समाजसेवी वरुण बंसल, प्रदीप गौड़, किशन शर्मा, ओमपाल, किशन कोहली, सौरभ देशवाल आदि मौजूद थे। इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है, इसके द्वारा हमें जहां श्रीराम के आदर्शों का ज्ञान होता है वहीं मोबाइल व इंटरनेट के इस युग में भी इसका प्रचलन बदस्तूर जारी है।

आज भी युवाओं के साथ-साथ सभी उम्र के लोग इसे पूरे भाव व श्रद्धा के साथ देखते है। उन्होंने श्रद्धा रामलीला कमेटी के कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो मंचन किया जाता है वह पूरी तरह से साक्षात होता है और सभी कलाकार अपना अच्छा कला प्रस्तुत करने का प्रयास करते है।  गौड़ ने कहा कि आज के आधुनिक युग में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन जरूरी है क्योंकि धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में सुख-समृद्धि तो आती ही है, साथ ही साथ भाईचारे व एकता की भावना को बल मिलता है। इस दौरान श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी के सदस्यों ने सुमित गौड़ को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित भी किया। 

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में भाग लिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई कौशल में साझेदारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छत पर चढ़ कर पिस्टल से हवा फायरिंग करने व पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x