Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सितम्बर माह हेतु आवंटित राशन की अवधि 5 अक्टूबर- 2022 तक बढ़ी : डीसी विक्रम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम ने बताया कि माह सितम्बर 2022 हेतु आवंटित राशन की अवधि आगामी दिनांक 05.10.2022 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि जो लाभार्थी माह सितम्बर 2022 हेतु आवंटित राशन प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं, वे अपने नजदीकी डिपो धारक से दिनांक 05.10.2022 तक मास सितम्बर 2022 का राशन प्राप्त कर सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि निदेशालय के निर्देशानुसार वर्तमान में एनएफएसए (रेगुलर) के तहत गेहूं, ओपीएच व बीपीएल राशन कार्ड पर 5 किलोग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति 2/- रुपये प्रति किलोग्राम तथा एएवाई राशन कार्ड पर 35 किलोग्राम गेहूं प्रति कार्ड 2/- रुपये प्रति किलोग्राम एवं पीएमजीकेएवाई गेहूं बीपीएल, एएवाई व ओपीएच कार्ड पर 5 किलोग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति मुफ्त (फ्री) में तथा बीपीएल व एएवाई कार्डों पर चीनी 1 किलोग्राम प्रति कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।

Related posts

पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : विपुल गोयल

Ajit Sinha

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल है “प्रेरणा-2026” : डीसी

Ajit Sinha

राजस्व विभाग जमीन की रजिस्ट्री, जमाबंदी सहित अन्य ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली का कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x