Athrav – Online News Portal
दिल्ली

विजय माल्या की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने ब्रिटेन से वापस लाने की दी ED को इजाजत

संवाददाता, नई दिल्ली : भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ सकती है। माल्या को लंदन से वापस लाने के लिए विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED को भारत-ब्रिटेन पारस्परिक कानूनी सहायता संधि यानी MLAT का प्रयोग करने की अनुमति दे दी है। विशेष अदालत प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मामलों की सुनवाई कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि अदालत से जारी अनुरोध को आगे की कार्रवाई के लिए ED ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है ताकि वह ब्रिटेन में अपने समकक्ष के सहयोग से आदेश को लागू करवा सके।

MLAT में प्रावधान है कि आपराधिक जांच में इस संधि का प्रयोग करके जांच में सहयोग या सुबूत जुटाने के लिए हिरासत वाले व्यक्ति समेत किसी भी व्यक्ति के हस्तांतरण की मांग की जा सकती है। इससे पहले CBI जांच के आधार पर हाल ही में विदेश मंत्रालय ने भी ब्रिटेन से विजय माल्या के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस अकादमी ने ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी पर कार्यशाला आयोजित की।

Ajit Sinha

भगवान श्रीराम हमारे लिए आदर्श हैं, हमें उनके जीवन और आदर्श से बहुत कुछ सीखना है- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

6 ऐसी महिलाओं को अरेस्ट किया जो गर्भवती महिला से बच्चों का सौदा करके नवजात बच्चों को खरीदने और बेचने का धंधा करते थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x