Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

6000 रुपये रिश्वत लेते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कर्मी रंगे हाथ विजिलेंस ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रधान विश्लेषक को सोनीपत जिले में एक राशन डिपो धारक से 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गोहाना में तैनात आरोपी भूपेंद्र ने आदर्श नगर, गोहाना में राशन डिपो चलाने वाले अंकित से राशन डिपो की अच्छी निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर भेजने के एवज में 6500 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी राशन कार्ड धारकों को वितरण करने के लिए दिए गए 65.26 क्विंटल बाजरे पर 1 रुपये प्रति किलोग्राम बतौर कमीशन रिश्वत के तौर पर मांग कर रहा था। आखिरकार 6000 रुपये में सौदा तय हुआ।

शिकायतकर्ता जो रिश्वत नहीं देना चाहता था, उसने इस मामले में सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया। तथ्यों की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए शिकायतकर्ता से रिश्वत स्वीकार करते समय आरोपी को अरेस्ट किया। आरोपी के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो, रोहतक में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

लग्जरी गाड़ियों का शौक पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार के साथ किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली की रहने वाली महिला ने जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल कूद कर की आत्म हत्या, पति के साथ चल रहा था विवाद।

Ajit Sinha

एक्शन मोड में गृह मंत्री अनिल विज, दो मामलों की जांच डीजीपी को एवं 7 मामलों में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x