Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ड्रोन से रैकी करके कच्ची शराब बनाने की भठ्ठी का किया भंडाफोड़, 6 आरोपित दबोचे गए, भारी मात्रा कच्ची शराब बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: सहायक पुलिस आयुक्त, सोहना विपिन अहलावत के नेतृत्व थाना भोंडसी व पुलिस चौकी मारुति कुंज , गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने आज ड्रोन से रेकी करके अरावली के पहाड़ों के बीचो बीच चोरी छिपे चल रही कच्ची शराब बनाने वाली एक भट्टी का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। और पुलिस ने इनके कब्जे से 1600 लीटर लाहण तथा करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त, सोहना, गुरुग्राम विपिन अहलावत के नेतृत्व में थाना भौंडसी प्रभारी महेन्द्र सिंह व पुलिस चौकी मारुति कुंज  के इंचार्ज अंकित,की संयुक्त टीमों ने ड्रोन से रैकी करके रिठौज गाँव को पहाड़ियों में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने की एक भठ्ठी को ढूंढा व कानून की औपचारिकताओं को पूरा करते हुए पुलिस टीम गठित की गई तथा शराब की भट्ठी पर रेड की। उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा ड्रोन की सहायता से रेकी करके रेड करने के दौरान घटना स्थल से कच्ची शराब बनाने वाले 6 आरोपितों तथा एक नाबालिग को काबू करने में सफलता हासिल की, काबू गए गए आरोपितों के नाम *सच्चे, गंगा,मनोज,अनिल, खेमचंद सभी निवासी रिठौज (गुरुग्राम) व मुंशीराम निवासी सहजावास, गुरुग्राम है। उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा *उपरोक्त आरोपितों द्वारा तैयार की गई करीब 50 लीटर कच्ची शराब, 8 अलग- अलग ड्रमों में कुल 1600 लीटर लाहण,  2 ड्रम (लोहा), 8 खाली ड्रम (प्लास्टिक), 3 प्लास्टिक कैन, 3 प्लास्टिक कैन (भरी हुई), 1 कस्सी, 1 कुल्हाड़ी, 1 डांगी, 2 बड़े बर्तन (मिट्टी के), 3 प्लास्टिक की पीपी व 3 एंगल इत्यादि बरामद* किए है।उनका कहना है कि  उपरोक्त आरोपितों  द्वारा अवैध रूप से शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब निकालने पर इनके खिलाफ पुलिस थाना भोंडसी, गुरुग्राम में एक्साईज अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया और उपरोक्त सभी आरोपितों को मुकदमा  में गिरफ्तार किया गया। उनका कहना है कि उपरोक्त आरोपितों  द्वारा पुलिस से बचने के लिए पहाड़ी के सुनसान एरिया में भट्ठी लगाई गई थी और भट्टी तक पहुँचने के रास्ते भी संकीर्ण/कच्चे थे। सहायक पुलिस आयुक्त सोहना विपिन अहलावत के निर्देशानुसार ड्रोन से इस एरिया की रैकी की गई, जिसके परिणामस्वरूप गुरुग्राम पुलिस ने उपरोक्त सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों  से भट्टी लगाकर शराब बनाने के सम्बन्ध में व अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ को जा रही है, पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे उनके अनुसार मुकदमा  में आगामी कार्रवाई  की जाएगी। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

65वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में गुरुग्राम पुलिस के निरीक्षक विनीत कुमार ने जीता गोल्ड मेडल।

Ajit Sinha

16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को किया गिरफ्तार, आरोपित 1 दिन के पुलिस रिमांड पर।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में महेंद्रा ने सामाजिक संस्था से मिल शुरू किया स्किल डवलेपमेंट स्मार्ट सेंटर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x