Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चैन स्नैचिंग और मोबाइल लूटने का शतक बनाने वाला शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली फेज वन पुलिस ने सुबह शाम राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले शातिर लुटेरे को सेक्टर- 14 के गंदे नाले के पुश्ता पर हुए मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में अरेस्ट  किया है. पैर में गोली लगने के कारण घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश की पहचान अलीगढ़ निवासी फराज के रूप में हुई है उसके कब्जे से पुलिस ने लूट के 5 मोबाइल, स्कूटी, तमंचा और अन्य सामान बरामद किया है।  
पुलिस की गिरफ्त में गोली लगने से घायल फराज को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा में लगातार हो रही चैन स्नैचिंग और मोबाइल लूटने की घटनाओं को रोकने के लिए जब पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया तो 8 सीसीटीवी फुटेज में चैन स्नैचिंग करता हुआ फराज नजर आया . इसके बाद से ही लगातार पुलिस से उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी. जब हरौला सेक्टर 5 क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी, उसी दौरान स्कूटी पर सवार पर फराज दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने उसका पीछा किया और सेक्टर 14 गंदे नाले के पुश्ते पर उसे घेर लिया,  अपने आप को गिरा देख फराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया,  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली फराज के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने उसे घायल अवस्था में उसे दबोच लिया. 

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने घायल फराज फौरन दबोच कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।   पुलिस ने फराज के कब्जे से 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं,  इनमें से तीन मोबाइल फोन सेक्टर 142, सेक्टर 58 और कोतवाली फेस-1  क्षेत्र से लूटे गए थे. फराज ने नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में 100 से ज्यादा चेन और मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. एडीसीपी ने बताया कि वर्तमान में वह सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र के स्थित सलारपुर में किराए में रह रहा था वह अपने ठिकाने को चार-पांच महीने में बदल देता था.

Related posts

हरियाणा: डीजीपी मनोज यादव ने किया खुलासा, निष्क्रिय खाते से 16 करोड़ रुपये धोखाधड़ी की साजिश रच रहे 3 आरोपी अरेस्ट 

Ajit Sinha

मोटिवेशन लव स्टोरी पर बनी कोरोना महामारी पर आधारित यह पहली फिल्म ‘जीने की उम्मीद तुमसे ही’ रिलीज-झलक देखें

Ajit Sinha

Cyber Crime: ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, न खोलें कोई अंजान लिंक वर्ना खाली हो जाएगा खाता- एएसपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x