Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

साइबर सेल ने आज लगभग 12 लाख 53 हजार रूपए कीमत की 61 खोए हुए मोबाइल फोन को तलाश कर असली मालिकों को सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम साइबर सेल ने आज लगभग 12 लाख 53 हजार रूपए कीमत की 61 खोए हुए मोबाइल फोन को तलाश कर असली मालिकों को डीसीपी ईस्ट के कार्यालय में सम्मान पूर्वक सौप दिया गया। पुलिस की माने तो वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मोबाईल फोन जरुरी वस्तु बन गया है, क्योंकि अकेले मोबाईल के माध्यम से विभिन्न काम आसानी से व जल्दी हो जाते है और लोग अपना सारा रिकोर्ड, फ़ोटो, बैंक डिटेल व जानकारियां मोबाईल में ही सुरक्षित करके रखते है, जो बहुत ही आसान भी है

इसलिए पिछले कुछ वर्षो में मोबाईल फोन का प्रयोग करने वाले लोगों की मात्रा में बहुत भारी ईजाफा हुआ है। मोबाईल फोन के यूजर्स की बढती तादात को देखते हुए मोबाईल बनाने वाली कम्पनियों में भी एक-दूसरे से अच्छे व सस्ते फोन बनाकर लोगों तक पहुँचाने की होङ लगी हुई है। जिसके कारण वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मोबाईल फोन जरुरी वस्तु बन गई है।  

Related posts

कालाबाजारी और मूल्य निर्धारण के लिए जमा किए गए 50 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

ग्राइंडर ऍप के माध्यम से दोस्ती, किडनेप व फिरौती मांगने के मामले में चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

शराब ठेके के मालिक और उसके भाई के साथ मारपीट, स्कॉर्पियों सहित अपहरण, लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!