Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कॉल सेंटर का भंडाफोड़: वजन करने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने के मामले में 3 महिलाओं को पुलिस ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
साइबर थाना अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की टीम ने वजन कम करने नाम पर लोगों से करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में आज रविवार को 3 आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपितों महिलाओं के कब्जे से 102 मोबाइल फोन, 150 सिमकार्ड और 12 लैपटॉप बरामद किए है। पुलिस टीम ने यह छापेमारी की कार्रवाई उद्योग विहार -सेक्टर -5, गुरुग्राम में स्थित एक कार्यालय में की है। गिरफ्तार तीनों महिलाओं के नाम मंदीप निवासी आया नगर, दिल्ली हाल निवासी चकरपुर, गुरुग्राम, 2. नेहा निवासी रंगपुरी, दिल्ली तथा 3. वर्षा निवासी मैनपुरी, उत्तर-प्रदेश हाल निवासी सुशांत लोक, गुरुग्राम है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीपी क्राइम, गुरुग्राम  गौरव फोगाट के निर्देशन में निरीक्षक संदीप कुमार, प्रबंधक थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नितीन, सहायक उप निरीक्षक दीपांकर, हेड कांस्टेबल पिंकू, हेड कांस्टेबल भगत सिंह, सिपाही सोनू, सिपाही सतीश, महिला सिपाही निशु ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.06.2026 को उद्योग विहार फेज-5, गुरुग्राम में छापेमारी करते हुए वजन कम करने के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 3 महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम मंदीप निवासी आया नगर, दिल्ली हाल निवासी चकरपुर, गुरुग्राम, 2. नेहा निवासी रंगपुरी, दिल्ली तथा 3. वर्षा निवासी मैनपुरी, उत्तर-प्रदेश हाल निवासी सुशांत लोक, गुरुग्राम है। उक्त व इनके अन्य साथियों द्वारा कॉल सेंटर संचालित करके धोखाधड़ी करने पर इनके विरुद्ध थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।
उनका कहना है कई पुलिस पूछताछ व जांच में ज्ञात हुआ कि Curest Science and Wellness Pvt. Ltd. के नाम से फेसबुक व इंस्टाग्राम पेज बनाकर उन पर वजन कम करने की हर्बल दवाइयां बेचने के विज्ञापन चलाए जाते थे। जब कोई व्यक्ति इन विज्ञापनों को देखकर उस पेज पर क्लिक करता तो उसके बाद कॉल सेंटर से आरोपितों द्वारा उस व्यक्ति से बात की जाती थी तथा उनको वजन कम करने की दवाइयां बेची जाती थी। तथा उन दवाइयों से वजन कम नहीं होता था तथा लोगों को वजन कम नहीं होने पर 100% रिफंड देने की बात कही जाती थी लेकिन उसके बाद लोगों को रिफंड नहीं दिया जाता है तथा उनको ब्लॉक कर दिया जाता था।
1.पुलिस जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि उपरोक्त कॉल सेंटर से आरोपितों द्वारा गुजरात में लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई थी तथा विभिन्न राज्यों में भी वजन कम करने की दवाइयों के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया था।
2.आरोपितों द्वारा स्वयं को ब्यूटीशियन, डाइटिशियन तथा डॉक्टर होने की बात कह कर लोगों को गुमराह करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।
3.जांच में यह भी सामने आया कि धोखाधड़ी में प्रयोग किए गए मोबाइल नंबर कंपनी के कर्मचारियों को आवंटित किए गए थे तथा पूरे संचालन का नियंत्रण कंपनी के मैनेजर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (CAO), डायरेक्टर/मालिक एवं अन्य सहयोगियों द्वारा किया जा रहा था।
4.पुलिस टीम ने मौके से ठगी में प्रयुक्त 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड एवं 12 लैपटॉप तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त किए हैं।
5.मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपितों  की भूमिका की गहनता से जांच कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: सीए से लुटे गए 25 लाख 33 हजार रुपए में से 21 लाख रुपए के साथ 3 लूटेरे चढ़े अपराध शाखा ऊंचा गांव के हत्थे।

Ajit Sinha

एमबीए पुत्रवधु, करोड़ों के प्रॉपर्टी के चलते पूजा ने इंजिनियर भाई नीरज व उसके दोस्तों से कराई थी सास शकुंतला की हत्या,गिरफ्तार।

Ajit Sinha

जिला प्रशासन ने इन 8 वार्डों में ज्यादा पॉजिटिव केसों वाली बस्तियों को घोषित किया बड़े प्रकोप वाले क्षेत्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x