Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कुलपति ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने आज विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दी।
विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में अंतर-कालेज शतरंज तथा मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके अलावा, विश्वविद्यालय की टीम द्वारा बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय, वाराणसी में आयोजित कबड्डी, वालीबाल, मुक्केबाजी, पावरलिफ्टिंग इत्यादि प्रतियोगिताओं भी हिस्सा लिया था तथा पुरस्कार जीते थे। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डाॅ. नरेश चौहान, डीन इंस्टीटयूशन्स डाॅ. संदीप ग्रोवर, डाॅ. सोनिया बंसल, डाॅ. शैलेंद्र गुप्ता, खेल अधिकारी डाॅ. राजेश भारद्वाज भी उपस्थित थे।
000

Related posts

फरीदाबाद : देर रात सेक्टर -17 पुल से आगरा नहर में सब्जी बेचने वाला एक लड़के ने छलांग लगा दी, नहर में तेजी से तलाश जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निकाय चुनाव की प्रबंधन बैठक में शामिल हुए पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रहबरे आजम दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती गांव खेड़ी कलां में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!