Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आदर्श आचार संहिंता की आड़ में अवैध निर्माणों की बाढ़, आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम कर सकता हैं तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम आज नहरपार इलाके में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दे सकता हैं। इस बाबत नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली हैं। आज नगर निगम ने भारी संख्या में पुलिस बल जिला प्रशासन ने मांगी हुई हैं। आदर्श आचार संहिंता के आड़ में लोग अवैध निर्माण बनाए जा रहे हैं। बन रहे अवैध निर्माणों की वजह से नगर निगम के अधिकारीयों को काफी बदनामी उठानी पड़ रहीं हैं।


खबर हैं कि नहरपार के मास्टर रोड पर तक़रीबन एक ही लाइन में कुछ ही के फासले में तक़रीबन एक दर्जन से अधिक अवैध दुकानें बनाई जा रहीं हैं, इन सभी दुकानों के नीचे बेसमेंट और उसके ऊपर दुकानें बनाई जा रहीं हैं। इसके अतिरिक्त कई दुकानें खेड़ी चौक के अंदर पीछे और आगे की तरफ बेसमेंट के साथ दुकानें बनाई जा रहीं हैं। मामला यहीं थमा एक सिंगला प्रॉपर्टी के साथ में बेसमेंट व इससे थोड़ा आगे की तरफ खेड़ी पूल की तरफ जाएंगें तो एक साथ अवैध रूप से कई दुकानें बनाई जा रहीं हैं और बहार की तरफ से नगर निगम वेवकूफ बनाने के लिए पीली मिटटी के लेप लगाए हुए हैं जिससे किया जा रहा निर्माण काफी पुराना लगे और वह अपने मक़सद में कामयाब हो जाए।

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस वक़्त नगरपार इलाके में कुल 19 जगहों पर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं जिन्हें चिन्हित किए गए हैं जिन पार आज कार्रवाई किया जाना हैं। इसके लिए आज उन्होनें जिला प्रशासन से भारी पुलिस बल मांगी हुई हैं। आज पुलिस बल मिलने की पूरी उम्मीद हैं व इसके बाद उन सभी निर्माणधीन अवैध दुकानों को तोड़ दिया जाएगा। देखना हैं कि नगर निगम सिर्फ बातें करती हैं या अवैध निर्माणों पर कार्रवाई भी करती हैं या कहीं इन्हीं की मिलीभगत हैं इन निर्माणों के पीछे। इस रहस्य पर आज पर्दा हट जाएगा।

Related posts

सूरजकुंड मेला परिसर में तीन से 10 नवंबर तक लगेगा पहला दीवाली मेला, तैयारी तेज: एमडी नीरज कुमार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ’ऑपरेशन आक्रमण-6 हरियाणा पुलिस का बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:विधायक राजेश नागर ने आज शाहाबाद गांव में चलाया महा सफाई अभियान।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!