Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस की अनूठी पहल- पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में डिफेंस हेल्प लाईन नंबर 0172-2590755 का हुआ शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: सेवारत तथा सेवानिवृत रक्षा कार्मिकों व उनके परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, पंचकूला की शिकायत शाखा में डिफेंस हेल्प लाईन नंबर- 0172-2590755 शुरू किया गया है। पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में तैनात पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था को इस हेल्प लाईन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी निगरानी में डिफेंस हेल्प लाईन सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में सुबह 09ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करेगी। इसके साथ ही इस  संबंध में ई-मेल आई.डी- complaintbrphq.pol@hry.gov.in  पर भी शिकायत की जा सकती है।  
इस बारें में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि डिफेंस हेल्पलाइन शुरू करने का उद्देश्य कार्यरत व सेवानिवृत्त रक्षा कार्मिक व उनके परिजनों की शिकायतों का तत्परता से निवारण करना है। उन्होंने बताया कि जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि डिफेंस हेल्पलाइन पर रक्षा कर्मियों (कार्यरत व सेवानिवृत) तथा उनके परिजनों द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित समस्या के निवारण के लिए किसी भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है। कपूर ने बताया कि यदि रक्षा कार्मिक द्वारा दी गई शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-6, पंचकूला में स्थापित डिफेंस हेल्पलाइन नंबर- 0172-2590755 पर संपर्क कर सकता हैं तथा ई-मेल आई.डी. –  complaintbrphq.pol@hry.gov.in   पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा, वे भारतीय डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी अपनी शिकायत पुलिस मुख्यालय, हरियाणा, पंचकूला को भेज सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई के बारे में शिकायतकर्ता से फीडबैक(प्रतिपुष्टि) भी लिया जाएगा तथा प्राप्त शिकायतों की कार्रवाई के बारे में उन्हें अवगत करवाया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने 10 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं जिनमें कई थानों के एसएचओ शामिल हैं,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ईद को देखते हुए बदला टीजीटी की भर्ती परीक्षा की तिथि।

Ajit Sinha

शराब तस्करी पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: अंग्रेजी शराब की 500 पेटी जब्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x