Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने पीएम को आद्योगिक क्षेत्र को 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा करने पर उनका आभार व्यक्त किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र, विशेषकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के बड़े वित्तीय पैकेज की घोषणा करने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भारत को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस पैकेज को दुनिया का अति समग्र कोविड-19 राहत पैकेज करार देते हुए कहा कि यह पैकेज सभी क्षेत्रों की दक्षता में वृद्धि करेगा।         
मनोहर लाल ने कहा कि इस पैकेज, जोकि भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग दस प्रतिशत है,से किसानों, मजदूरों और औद्योगिक क्षेत्र को लाभ होगा क्योंकि यह विशेष रूप से लघु एवं कुटीर उद्योग पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में,देश के विकास को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि देश आत्मनिर्भर और मजबूत बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने दुनियाभर की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं को हिला कर रख दिया है। इसके बावजूद भारत, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में अति सक्रिय रहा है, बेहतर भविष्य के लिए सुधारों के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के सिद्धांत के अनुसार हरियाणा भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को अक्षरश: अंगीकार करेगा और इससे देश के विकास को एक नई ऊर्जा गति मिलेगी।

Related posts

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर विभिन्न 5 मामलों में अधिकारियों पर केस दर्ज करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ‘गो टू विलेज 2.0 कार्यक्रम और खोंगजोम में एक विशाल जन-सभा को संबोधित किया

Ajit Sinha

दिल्ली: जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों और पुलिस के बीच जमकर हुई झड़प-लाइव वीडियो।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!