Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास के निकट एक कबाड़ के गोदाम में लगी भयंकर आग, काबू पाया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास के निकट एक कबाड़ी के गोदाम में भयंकर आग लग गई,जिसे फायर कर्मियों ने फायर बिग्रेड की दो  गाड़ियों की सहायता से जल्द ही काबू कर लिया। पर इस आग में लाखों का सामान जल कर खाक हो गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  विजय कोशिश ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास के निकट उनकी कबाड़ की गोदाम हैं ,

वहां पर किसी शख्स ने कबाड़ से तांबा निकालने के चक्कर में कबाड़ में लगा दी, ये आग रखे हुए रबड़ में लग गई और ये आग फ़ैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। उनका कहना हैं कि इस आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। और फायर कर्मी एक -एक करके दो  गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। फायर कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद लगी हुई आग पर काबू पा लिया। उन्होनें ये भी कहा कि फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत की हैं। इसके लिए उनका धन्यवाद किया हैं।    

Related posts

हरियाणा: जमीनों की रजिस्टरी करने के मामले में आ रही दिक्कतों को यथाशीघ्र दूर करें-संजीव कौशल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में आने वाले मकानों की मरम्मत के लिए निगम को करें आवेदन: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बेटी सौम्या ने यूपीएससी परीक्षा पास कर नाम किया रोशन – राजेश नागर

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x