Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रोड़रेज के बाद चार दबंगो ने कार चालक पर जानलेवा हमला बोला, कार में की तोड़फोड़, चार आरोपित गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोतवाली बिसरख क्षेत्र में देर रात रोडवेज की घटना के बाद, चार दबंगों ने कार चालक पर जानलेवा हमला बोल दिया और बुरी तरह मारपीट की. इतना ही वे उसका पीछा करते हुए सोसाइटी में पहुंच गए और फिर कार में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने सोसाइटी में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

चेरी काउंटी सोसायटी के बाहर खडी कार की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है,कि दबंग कितने बेखौफ थे। रोड रेज की घटना के बाद उन्होंने न सिर्फ पीड़ित का पीछा किया, बल्कि सोसाइटी गेट पर लाठी डंडों से पीडित और कार पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने किसी तरह सोसाइटी में घुसकर अपनी जान बचाई। मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। नोएडा सेंट्रल एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पीड़ित अपनी कार से चेरी काउंटी सोसाइटी में स्थित अपने घर जा रहा था.जब वह शाहबेरी के पास पहुंचा तब उसकी गाड़ी, एक मोटर साइकिल से टकरा गई थी। इस बात को लेकर कुछ लोगों से उसकी कहा सुनी हुई और जब वह पीड़ित वहां से कर लेकर जाने लगा, तो इन लोगों उनपर हमला बोल दिया और कार के शीशे तोड़ दिए और उसका पीछा चेरी काउंटी सोसायटी तक किया। पीड़ित की शिकायत पर थाना बिसरख पुलिस ने चारों आरोपितों जिनके नाम अभय तिवारी, आकाश शर्मा, राकेश शर्मा, विशाल गुप्ता को गिरफ्तार लिया है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

चर्च में पादरी के साथ लगभग 15 -20 लोगों के द्वारा हाथापाई व जान से मारने की धमकी देने पर एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सुरक्षा गार्ड को बंधक बना एक करोड़ रुपए के सिगरेट लूट के मामले में 7 आरोपित पकड़े गए, बरामद।

Ajit Sinha

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x