Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

₹5 हजार की रिश्वत लेते जनस्वास्थ्य विभाग का क्लर्क विजिलेंस के हत्थे चढ़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए पलवल में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक कर्मचारी को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम योगराज है, जो वर्तमान में जनस्वास्थ्य विभाग, डिवीजन नंबर-3, पलवल में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। आरोपित के विरुद्ध थाना SV & ACB, फरीदाबाद में एफआईआर नंबर-14 दिनांक 01.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
क्या था मामला-
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव पातली खुर्द, जिला पलवल निवासी ठेकेदार कृष्ण कुमार ने हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (HEWP) पर ठेकेदार के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि पंजीकरण संबंधी फाइल को स्वीकृत कराने के बदले आरोपित कर्मचारी ने ₹10,000 की रिश्वत की मांग की। बाद में फाइल अप्रूव करने के लिए 5000 रूपए में बात तय हुई| शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत SV & ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपित को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पालन करते हुए संपन्न की गई। SV & ACB द्वारा मामले की गहन जांच जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

ईयरबड्स, ईयरफ़ोन के लंबे समय तक इस्तेमाल से हो सकती है बहरेपन की समस्या-डॉ. आनंद कुमार गुप्ता

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पलवल पुलिस ने एक कंटेनर से 619 किलोग्राम गांजा किया बरामद, दो आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कोरोना के संक्रमण के दौरान लापरवाही बरतने वाले पांच डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x