Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने आज हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।

अजीत सिन्हा / फरीदाबाद
नाम सीमा त्रिखा,पति का नाम अश्विनी त्रिखा एडवोकेट,जन्मतिथि 31 अगस्त 1968,शिक्षा एम.ए. एलएलबी,पति का व्यवसाय वकालत, परिवार में एक पुत्री है, जिसका नाम दिशा मल्होत्रा है.
राजनीति में आने से पहले थी शिक्षक
श्रीमती सीमा त्रिखा गृहस्थ जीवन के साथ-साथ एक शिक्षक भी थी। उन्होंने राजनीति में आने से पहले सेक्टर-9 स्थित सैंट एंथोनी स्कूल व एन.एच.पांच स्थित सेंट जोसफ स्कूल में एक अध्यापक रही।
सीमा त्रिखा का राजनैतिक सफर
2005 में फरीदाबाद नगर निगम की पार्षद चुनी गई। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। उनके सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद भाजपा में फरीदाबाद की जिला महामंत्री रही। 2009 में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सामने भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और चुनाव में पराजित हो गई। इसके बाद वर्ष 2014 में फिर से उन्हें भाजपा ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह को पराजित कर हरियाणा विधानसभा में कदम रखा। फिर उन्हें सरकार में मुख्य संसदीय सचिव का दायित्व मिला। 2019 में उन्हें तीसरी बार भाजपा ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और महेन्द्र प्रताप के पुत्र विजय प्रताप सिंह को पराजित कर दूसरी बार विधायक बनी। इसके अलावा विधानसभा की विभिन्न कमेटियों में चेयरमैन के अलावा विभिन्न पदों पर रही। आज उन्होंने हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।

Related posts

लारेंस बिश्नोई गैंग से जुडे़ हैं तार: 4 बुलेट प्रूफ जैकेट, 4 बुलेट प्रूफ हेलमेट, 1 देशी पिस्तौल, 16 कारतूस बरामद, 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ /फरीदाबाद: भाजपा-जजपा की सरकार में मजदूरो के अधिकारियों का हन्न हो रहा है-नीरज शर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध बन रहे दर्जनों दुकानों को एक मंत्री कहता है छोड़ दो, दूसरा मंत्री कहता है तोड़ दो, निगम अधिकारी असमंजस में पर है बल्ले- बल्ले।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x