Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

अजित पवार का इस तरह समय से पहले चले जाना महाराष्ट्र और विशेषकर पुणे के लिए अपूरणीय क्षति है-अमित शाह


अजीत सिन्हा / नई दिल्ली 
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्रीअजित पवार की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्रके मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्रीमतीसुनेत्रा पवार, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल सहित अनेक गणमान्यव्यक्ति उपस्थित थे। शाह ने कहाकि ‘दादा’ अजित पवार  का अचानक चले जाना महाराष्ट्र, खासकर पुणे, बारामती, पिंपरी-चिंचवडक्षेत्र, के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अचानक निधन से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसेकिसी एक व्यक्ति द्वारा भरा जाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरे महाराष्ट्रके लिए इतनी बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

शाह ने कहा कि अजितपवार  का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह मेरे अच्छे मित्र थे। उनके जाने सेहमने एक ऐसे जननेता को खोया है, जिनके पास विकास की गहरी दृष्टि और पंचायती राज, सहकारिता,कृषि और आधुनिकतम नगर विकास के क्षेत्र में लंबा अनुभव एवं स्पष्ट विजन था। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि अजित पवार  का व्यक्तित्व इतना जीवंत और सकारात्मक था कि आँखेंबंद करते ही ऐसा लगता है जैसे दादा अभी हमारे सामने खड़े हों। उन्हें कभी बिना मुस्कुराहटके नहीं देखा। हमेशा हँसमुख चेहरा, सकारात्मक सोच और अपने विचारों को साकार करने कीक्षमता – ऐसी विरल खूबियाँ ईश्वर ने बहुत कम लोगों को दी हैं। अजित पवार स्पष्टवादीथे। कोई काम हो सके तो ‘हाँ’, और न हो सके तो ‘ना’ कहते थे।

उन्होंने कहा कि सबसे कठिनऔर निर्णायक राजनीतिक वार्ताओं में भी ‘दादा’ हमेशा स्पष्ट नजर आते थे। उनका उत्तरया तो ‘हाँ’ होता था या ‘ना’। बहुत कम लोगों में ऐसा साहस होता है। शाह ने कहाकि अजित पवार  ने अपना करियर बारामती से शुरू किया और महाराष्ट्र के सर्वोच्च नेतृत्वतक पहुँचे। वे ऐसेनेता थे जो सर्वोच्च स्थान पर पहुँचने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे। ‘दादा’ उनसे बहुतअधिकार के साथ बात करते थे और यह तभी संभव होता है जब मन में बहुत गहरा लगाव हो। उन्होंने अपना पूरा जीवन सहकारिता क्षेत्र के लिएसमर्पित किया और उसमें ढेर सारे कार्य किए। ‘दादा’ में काम की इतनी अच्छी परख थी किउन्हें बखूबी पता था कि क्या महत्वपूर्ण है और किस चीज़ पर जोर देना है। केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के समय जब वह रोजाना राज्योंसे बात किया करते थे, तब अजित पवार सुबह 7 बजे से सचिवालय में उपलब्ध रहते थे, तुरंतफोन उठाते थे और दोपहर तक ऑक्सीजन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए सक्रिय कार्रवाई भी करदेते थे। उन्होंने कहा कि उस समय स्थिति ऐसी थी कि बाहर निकलने पर कोरोना की चपेट मेंआने का बहुत डर था, फिर भी कार्यालय में उपलब्ध रहकर पूरी सरकार की तरफ से राहत कार्यचलाना बहुत बड़ी बात है। शाह ने कहाकि दूध सहकारी संघ हो, पैक्स हो, चीनी कारखाने हों, शहरी सहकारी बैंक हो या जिला सहकारीबैंक, हर सहकारी क्षेत्र की समस्या का विश्वकोश खोजना हो तो एक नाम उभरकर आता है औरवह है अजित पवार जी का। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होता है जब सहकारिता क्षेत्र केमहत्व की गहरी समझ हो और किसानों, गाँव तथा गरीब दूध उत्पादक महिलाओं के प्रति सच्चालगाव हो। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र की कमियाँ, खूबियाँ और उसका प्रशासन किसीपुस्तक से नहीं सीखा जा सकता। यह तभी समझ आता है जब कोई नीचे से ऊपर तक इस क्षेत्रमें काम करे। अजित पवार जी ने महाराष्ट्र के सहकारिता क्षेत्र को न केवल बहुत अच्छेढंग से पोषित किया, बल्कि उसे आगे बढ़ाने और उसकी दिक्कतों को दूर करने के लिए निरंतरपरिश्रम भी किया। केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अजित पवार  उप-मुख्यमंत्री होने के बावजूद जनता केबीच रहने की आदत जीवन के अंत तक बनाए रखी। उन्होंने कहा कि अजित पवार जी काम के प्रतिसमर्पित नेता थे। ईश्वर ने उन्हें समय से पहले अपने पास बुला लिया, जिसका दुख हम सभीको है। परंतु उन्होंने जो कार्य किया और लोगों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम करनेऔर योजनाबद्ध ढंग से, अनुशासन के साथ और समयबद्ध तरीके से काम करने की जो कार्य-पद्धतिनिर्मित की, वह आने वाले समय में महाराष्ट्र के कई युवा राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणाबनेगी।

Related posts

नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 25 जून 1975 को थोपी गई आपातकाल की निंदा की, विपक्ष का हंगामा।

Ajit Sinha

कोरोना वायरस: कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने लखनऊ में की थी पार्टी, कई नेता शामिल, पीजीआइ ले जाया गया।

Ajit Sinha

नई दिल्ली : सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा में भी एक अलग तरह का प्रयोग, आम आदमी पार्टी हर गांव, हर मोहल्ले, हर घर तक जाएगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x