Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो तीन लोग बंधे हुए मिले, बाहर से लॉक लगा था, हवा पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी, कपड़े नहीं पहने थे, निर्वस्त्र थे-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अपनों से बिछड़ने दंश कम नहीं था कि ऊपर से जिस वृद्धाश्रम पनाह ली हो वहां भी यातनाएं ही मिल रही हों तो, नरक भोगने सा अहसास होता है. नोएडा के 55 स्थित आनंद निकेतन वृद्ध आश्रम का यही हाल है. यहां राज्य महिला आयोग, पुलिस और समाचार कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से रेड मारी तो अंदर का हाल देख ये लोग भी भौचक्के रह गए. अब कार्रवाई हो रही है.. यहां से दयनीय हालत में 3 बुजुर्गों का रेस्क्यू कर दनकौर के वृद्धाश्रम में शिफ्ट किया गया है, आनंद निकेतन वृद्ध आश्रम नोटिस जारी किया है।

माता-पिता ने शादी कर पराया कर दिया था, फिर घर के चिरागों ने घर से पराया कर दिया, अब व्हील चेयर अपने ठिकाने ओर जाती इस बुजुर्ग के अपने भी आए  है घर ले जाने के लिए नहीं दनकौर के वृद्धाश्रम ले जाने के लिए… समाज कल्याण अधिकारी  नृत्या द्विवेदी कहती है कि आज हम लोग तीन लोगों को शिफ्ट कर रहे हैं . अपने दनकौर झांजर वृद्धा आश्रम में और आनंद निकेतन वृद्ध आश्रम को नोटिस जारी हो रहा है। अब जांच होगी जांच होने के बाद कोई कदम उठाया जायेगा… नृत्या द्विवेदी कहती है कि हमने खाने का किचन चेक किया। सारे रूम खुलवा के चेक किए तो उसमें से दो तीन लोग बंधे हुए मिले। बाहर से लॉक लगा था,  हवा पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। कपड़े नहीं पहने थे। निर्वस्त्र थे, जांच होने के बाद कोई कदम उठाया जायेगा… जहां तक सीलिंग की बात है आनंद निकेतन वृद्ध आश्रम को  नोटिस जारी किया है. एक बुजुर्ग महिला के नशे में मिलने की है …अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते. ये तो जांच होगी कि नशे का इंजेक्शन दिया गया था या  दवा दी लेकिन वो नशे में थी, वो बात नहीं कर पा रही थी।

Related posts

फरीदाबाद:महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की 54 मामलों की सुनवाई, 50 का किया निस्तारण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दोस्त की बहन को छेड़ने से रोका तो दो नाबालिग लड़कों ने चाकू से गोद कर उसकी सनसनी खेज हत्या कर दी, 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha

उत्तर प्रदेश के रामपुर में यूपी पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दलित युवा सुमेश के लिए न्याय की मांग-राजेश लिलोठिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x