Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दोस्त की बहन को छेड़ने से रोका तो दो नाबालिग लड़कों ने चाकू से गोद कर उसकी सनसनी खेज हत्या कर दी, 4 पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गत 9 फरवरी को गिरदावल एनक्लेव तिलपत, फरीदाबाद में एक युवक की चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ, फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को 2 किशोर सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, इसमें दो आरोपित नाबालिग है।  एसीपी क्राइम -2 वरुण कुमार दहिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 9 फरवरी 2026 को गिरदावल एनक्लेव में जयसिंह उम्र 30 वर्ष की 4 लड़कों द्वारा चाकू मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में मृतक के भाई जगत सिंह की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या व शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ , फरीदाबाद की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई  करते हुए 10 फरवरी को हिमांशु (19) निवासी गिरदावर एन्क्लेव नियर‌ हरि स्वीट्स, धीरज नगर फरीदाबाद व तुषार (19) निवासी गिरदावर एन्क्लेव नियर हरि स्वीट्स, धीरज नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है, वहीं आज 11 फरवरी को घटना में संलिप्त दो किशोर को अभीरक्षा में लिया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों द्वारा जय सिंह के दोस्त की बहन पर पर कमेंट किए थे, जिस बारे जय सिंह व उसके साथी सौरव तथा सोनू ने उनको धमकाया था। उस समय तो आरोपित वहां से चले गए थे कुछ समय बाद दोबारा मौका पर आए और जय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। हिमांशु व तुषार ने दोनों किशोर को चाकू दिए थे तथा दोनों किशोर ने जय सिंह पर चाकू से हमला किया था।

Related posts

स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी, देर रात हुए दो मुठभेड में गोली लगने से दो लुटेरे घायल, एक गिरफ्तार

Ajit Sinha

यस बैंक के अधिकारी धीरज अहलावत हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने का भरोसा खाप प्रतिनिधियों को सीएम ने दिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में तीन दिवसीय “ग्रांड दीवाली मेला -2024″का हुआ शानदार समापन, मेला मनोरंजन से रहा भरपूर -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x