Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद:महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की 54 मामलों की सुनवाई, 50 का किया निस्तारण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेणु भाटिया ने आज बृहस्पतिवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई आयोजित की। इस जनसुनवाई में फरीदाबाद एवं पलवल जिलों से कुल 54 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से 50 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।जन सुनवाई के दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, आपसी विवाद, पारिवारिक कलह जैसे विभिन्न मामलों को आयोग के समक्ष रखा। अध्यक्ष रेणु भाटिया ने प्रत्येक पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

चेयरपर्सन ने यह भी कहा कि आयोग महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग एवं परामर्श उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महिला संबंधित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से किया जाए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आयोग द्वारा प्रत्येक मामले की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके।इस मौके पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में यदि किसी महिला अपने साथ हुए अपराध की शिकायत करना चाहती है तो वे राज्य महिला आयोग की “आयोग सखी” हेल्पलाइन 9560080115 पर व्हाट्सएप कर सकती है या अपनी लिखित शिकायत आयोग की मेल आईडी aayogmahila@gmail.com के माध्यम से आयोग से संपर्क कर सकती है। शिकायत प्राप्त होते हुए आयोग द्वारा उस महिला से संपर्क कर सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा और उसकी पूरी सहायता की जाएगी।

Related posts

एसीबी,गुरुग्राम द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित मुख्य सिपाही हरकेश के खिलाफ जिला अदालत में पेश किया चार्जशीट।

Ajit Sinha

निवेश के नाम पर 300 से ज्यादा लोगों से करोड़ों ठगे, महिला समेत आठ अरेस्ट , साढ़े 47 लाख बरामद

Ajit Sinha

महिला हेड कॉस्टेबल को 5000 रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट, खिड़की दौला 57 लाख रिश्वत कांड में इंस्पेक्टर विशाल ने किया सरेंडर   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x