Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद में 110000 रूपए की रिश्वत लेते हुए UHBVN कार्यालय के एक अधिकारी सहित दो लोग पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक कमर्शियल असिस्टेंट नामतः राकेश तथा एक निजी व्यक्ति बृजपाल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया । आरोपित कमर्शियल अस्सिटेंट श्याम सुंदर व राकेश द्वारा निजी व्यक्ति बृजपाल के माध्यम से शिकायतकर्ता से 130000 रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसमें से आरोपित बृजपाल को एसीबी की टीम ने 110000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपितों  द्वारा शिकायतकर्ता के परिचित पर लगाए गए बिजली चोरी के जुर्माने को कम करने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में आरोपित श्याम सुंदर फिलहाल फरार है।

क्या था मामला-
इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि  एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के दो सीए राकेश तथा श्याम सुंदर द्वारा शिकायतकर्ता पर लगाए गए बिजली चोरी के जुर्माने को कम करने के बदले में 130000 रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। इन दोनों आरोपितों  द्वारा  निजी व्यक्ति बृजपाल के माध्यम से रिश्वत की मांग की गई थी। सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपितों  को पकड़ने के लिए योजना बनाई और निजी व्यक्ति बृजपाल को 110000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।

इस मामले में आरोपितों  के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए आरोपितों  की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें। 

Related posts

पत्नी ने अपने आशिक जीजा व उसके दो साथियों संग मिल कर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी, तीन गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर के मध्यम से नोएडा में बैठकर विदेशी लोगों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, सीपीयू,डायलर व फ़ोन बरामद

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 30 नवंबर-2020 तक बंद रहेंगें।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x