Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शिलांग से गांजे की खेप लाकर कॉलेज के स्टूडेंट्स और पीजी में रहने वाले युवाओं को सप्लाई करने वाले दो तस्कर पकड़े गए।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नरेट लगातार अभियान चला रहा है.इस अभियान को उसे समय बड़ी सफलता मिली जब थाना सेक्टर-24 पुलिस औरनारकोटिक्स की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से उच्च कोटि का 5 किलो गांजा बरामद किया। थाना सेक्टर- 24 पुलिस बीते एक साल 42 तस्कर को गिरफ्तार कर इनके पास से 80 किलो गांजा बरामद कर चुकी है.

पुलिस के गिरफ्त में खड़े दीपक कुमार चौधरी और जितेंद्र दोनों को पुलिस ने सेक्टर- 22 के एफ ब्लॉक के बारात घर के पास बने सार्वजनिक शौचालय के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ है जो यह नॉर्थ ईस्ट की शिलांग शहर से लाया गया है.सेक्टर 24 थाने के प्रभारी का कहना है कि इन तस्करों से बरामद गांजा उच्च क्वालिटी का है और यह शिलांग में 18000 प्रति किलो मिलता है.यह दोनों नोएडा में शिक्षा संस्थान और पीजी में रहने वाले छात्रों को पुड़िया बनाकर गांजे की सप्लाई करते थे. यह गांजे की सप्लाई ऑनलाइन भी करते थे जिसकी पुष्टि की जा रही है.मोटी कमाई के लिए नोएडा तो नशे की दलदल में धकेलना वाले इन तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और बीते एक साल के अंदर 24 थाने की पुलिस ने इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए। 42 तस्कर को गिरफ्तार कर इनके पास से 80 किलो गांजा बरामद कर चुकी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नशीले पदार्थों के तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

जेल के अंदर से रंगदारी कारोबार चला रहे कुख्यात बदमाश के लिए रंगदारी वसूल ने वाले दो बदमाशों को एसटीएफ ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बयान दर्ज करने में देरी पर एएसआई को निलंबित करने के दिए आदेश।

Ajit Sinha

तहसीलदार तहसील कार्यालय से हुआ फरार, एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज एक लाख रिश्वत लेते एक स्टाफ को दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x