Athrav – Online News Portal
नोएडा

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा: बोलेरो गाडी डंपर में घुसी, 4 महिलाएं सहित 5 लोगों की मौत, दो लोग गंभीर।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाते समय जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइल स्टोन के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाडी अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। ये हादसा आज प्रातः 5 बजे घटित हुआ। इस भीषण हादसे में गाडी में सवार 7 लोग घायल हो गए, सूचना मिलने मौके पर पहुंची जेवर थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने चार महिला सहित एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों घायल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से वाहनों को हटाकर यातायात को शुरू कर दिया है और इस सड़क दुर्घटना के कारणो की जांच शुरू कर दी है।

एडीसीपी ज़ोन 3 विशाल पांडे ने बताया कि पूना और कर्नाटका से दो परिवार बेलोरोगाडी में सवार होकर आगरा से नोएडा की ओर आ रहे थे। आज प्रात: लगभग पांच बजे के करीब जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर से माइलस्टोन के पास तेज रफ्तार बेलोरो कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डंपर में जा घुसी. बेलोरो सवार चन्द्र कांत नारायण बुराड़े, श्रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े,श्रीमति मालन विश्वनाथ कुंभार, श्रीमति रंजना भरत पवार, श्रीमति नुवंजन मुजावर, नारायण रामचन्द्र को लेकर, श्रीमति सुनीता राजू गस्टे गम्भीर रुप से घायल हो गए. सूचना मिलते जेवर कोतवाली पुलिस और रेस्कू टीम मौके पर पहुँच गई और घायलो को कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहाँ डॉक्टरो ने चन्द्र कांत नारायण बुराड़े,श्रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े,श्रीमति मालन विश्वनाथ कुंभार,श्रीमति रंजना भरत पवार,श्रीमती नुवंजन मुजावर को मृत घोषित कर दिया,जबकि नारायण रामचन्द्र , श्रीमति सुनीता राजू गस्टे गम्भीर रुप से घायल हो गए.दोनों घायल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से वाहनों को हटाकर यातायात को खुलवा दिया है और डंपर को कब्जे लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

कार में बैठा कर ले गए और पैर में गोली मार दी, अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Ajit Sinha

बिल्डिंग का मैटेरियल और शटरिंग से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत।

Ajit Sinha

गुरु द्रोण मेले में हुड़दंग मचा रहे युवकों पर पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां किया सरेआम इलाज-देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x