Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फ़िराक में घूम रहे थे दोनों बदमाश, मुठभेड़ के बाद दबोचे गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-85 व सेंट्रल की संयुक्त टीम ने 15/16 सितंबर की देर रात थाना खेड़ी पुल, फरीदाबाद क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान चोरी की वारदातों में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायल आरोपितों के नाम  सोनू और राहुल, निवासी मोहन नगर, उत्तम नगर, दिल्ली के है। दोनों आरोपित पर आपराधिक बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से फरीदाबाद आए थे।

एसीपी क्राइम-2 वरुण कुमार दहिया ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा  कि दिनांक 15/16 सितंबर की रात अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद में चोरी की वारदातों में वांछित दो आरोपित किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अपराध शाखा सेक्टर 85 व सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने आगरा कैनाल रोड पर नाकाबंदी की।इसी दौरान दोनों आरोपित मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपित ने मोटर साइकिल वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपितों ने पुलिस कर्मियों पर करीब 5-6 राउंड फायरिंग की। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद पहुंचाया। मौका से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा 2 कारतूस बरामद हुए हैं।दोनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सोनू के खिलाफ दिल्ली में लूट एवं घरों में चोरी सहित करीब 26 मामले, जबकि राहुल के खिलाफ करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। दोनों आरोपित फरीदाबाद के थाना ओल्ड फरीदाबाद तथा थाना सेक्टर-31 क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में भी वांछित हैं। अपराध शाखा की टीम ने उनके एक साथी शिवम मोहन नगर, उत्तम नगर, दिल्ली को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जिसकी पूछताछ में आरोपितों द्वारा वारदात करने का खुलासा हुआ था।उन्होंने बताया कि दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिनकी स्थिति सामान्य है। पूछताछ के दौरान फरीदाबाद सहित अन्य स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
फरीदाबाद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद :शहर में कई पार्टियों के नेता हैं, अरावली दो दशकों से अब तक लुटती आ रही है किसी पार्टी के नेता ने आवाज नहीं उठाई,एल एन पराशर

Ajit Sinha

दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली ट्रैफिक यूनिट द्वारा तैयार दिल्ली रोड क्रैश रिपोर्ट, 2023 जारी की।

Ajit Sinha

हरियाणा ने सीसीटीएनएस प्रणाली में शत-प्रतिशत अंकों के साथ देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान- अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x