Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

विकास चौधरी के हत्यारे विकास उर्फ़ मल्ले के भाई और हत्या हेतु हथियार सप्लाई देने के मामले में दो गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में आज एसआईटी टीम ने गुरुग्राम से हत्यारे विकास उर्फ़ मल्ले के भाई सहित दो लोगों को गिरफ्तार किए हैं। इस प्रकरण में कौशल गैंग के सरगना कौशल की पत्नी रौशनी और उसके नौकर नरेश उर्फ़ चांद को डीएलएफ ,क्राइम ब्रांच, पहले ही गिरफ्तार चुकी हैं। पुलिस का दावा हैं कि बाकि के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुलिस की टीम हर संभव प्रयास कर रहीं हैं।



पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना हैं कि आज एसीपी क्राइम अनिल यादव के नेतृत्व में एसआईटी की टीम ने विकास चौधरी के हत्यारे विकास उर्फ़ मल्ले के भाई हरेंद्र निवासी धनवा पुर व मंजेश निवासी राजीव कालोनी ,गुरुग्राम को गिरफ्तार किया गया हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी हरेंद्र को पहले से मालूम था विकास चौधरी का उसका भाई विकास उर्फ़ मल्ले हत्या करने वाला हैं जोकि कानून से छिपाने का कार्य किया हैं। कौशल गैंग के सरगना कौशल कहने पर दूसरा आरोपी मंजेश ने नरेश उर्फ़ चांद को हथियार दिया था और आरोपी नरेश उर्फ़ चांद ने विकास चौधरी की हत्या के लिए विकास उर्फ़ मल्ले व सचिन को हथियार मुहैया कराई थी और उसी के दिए गए हथियारों से विकास चौधरी की हत्या की गई थी। उनका कहना हैं कि बाकि के आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके नेतृत्व में एसआईटी की टीम बेहतरीन कार्य कर रही हैं जल्द ही विकास चौधरी के बाकि के हत्यारे सलाखों के पीछे होंगें।

Related posts

बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, ये तो ट्रेलर है, पिक्टर बाकी है- भूपेंदर सिंह हुड्डा

Ajit Sinha

रॉ आफिसर बन कर लोगों पर रौब झाड़ने और एनसीआर में ठगी करने वाला आरोपित पकड़ा गया , फ़र्ज़ी आईडी बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भूपानी थाने का पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने आज किया निरीक्षण

Ajit Sinha
error: Content is protected !!