Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रॉ आफिसर बन कर लोगों पर रौब झाड़ने और एनसीआर में ठगी करने वाला आरोपित पकड़ा गया , फ़र्ज़ी आईडी बरामद।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ने और नोएडा-एनसीआर में ठगी करने वाले एक आरोपित को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित खुद को रॉ का अधिकारी बताकर सेक्टर- 51 स्थित क्वाडिस होटल में रुका हुआ था। जब होटल वालों ने चेक आउट के वक्त पेमेंट करने के लिए कहा था आरोपित ने खुद को रॉ एजेंट बताते हुए पेमेंट से मना कर दिया और रौब झाड़ने लगा. होटल प्रबंधन को उसके आचरण से शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली 49 पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ के दौरान फ़र्ज़ी आईडी बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के गिरफ्त में खडा इन्द्रानील राय पश्चिम बंगाल का निवासी है, पुलिस ने उसे सेक्टर- 51 स्थित क्वाडिस होटल से गिरफ्तार किया है. एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित होटल वालों पर चेक आउट के वक्त पेमेंट न देकर खुद को रॉ एजेंट बताते हुए रौब झाड़ रहा था.आरोपित ने कहा कि वह भारत सरकार के एक विशेष अभियान के तहत नोएडा आया हुआ है। उसने रॉ का फर्जी आई कार्ड भी दिखाया, होटल प्रबंधन को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाली 49 पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ के दौरान फ़र्ज़ी आईडी बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी नोएडा ने बताया कि आरोपित इन्द्रानील राय ने पूछताछ में बताया कि वह पहले एक ट्रांसपोर्ट का बिज़नेस करता था पर कुछ साल से उसके बिज़नेस में मुनाफ़ा नहीं हो रहा था। ये फ़र्ज़ी आईडी इन्द्रानील रॉय ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए ख़ुद बनवाये ताकि ज़रूरत पड़ने पर वह इस आईडी का फ़ायदा उठा सकें। आरोपित रॉ अधिकारी बनकर नोएडा, गाजियाबाद से लेकर एनसीआर के और शहरों में घटनाएं की हैं। लोगों को परेशान किया है। पुलिस ने इसके पास से फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया है।

Related posts

‘लोन स्कैम’ गैंग का खुलासा, फर्जी आईडी पर लग्जरी गाड़ियां फाइनेंस कर, 5 राज्यों में बेचते थे शातिर।

Ajit Sinha

ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच ने एक डिपो धारक को गरीब को फ्री में मिलने वाले गेहूं के 80 कट्टे को गबन करने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एक घर में घुस कर एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकुओं से गोदकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी-पुलिस ने की जांच की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x