Athrav – Online News Portal
हरियाणा

आईजी एसटीएफ सिमरदीप सिंह ने सोनीपत में दंगा नियंत्रण कंपनियों का किया निरीक्षण, मॉक ड्रिल के जरिए परखी तैयारियां।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत:पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ एवं पुलिस आयुक्त झज्जर सिमरदीप सिंह आईपीएस ने आज जिला सोनीपत का दौरा कर पुलिस लाइन सोनीपत में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से गठित पुलिस कंपनियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दंगा नियंत्रण बल की तैयारियों का जायजा लिया और मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, अनुशासन, आपसी समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन किया।            

पुलिस लाइन सोनीपत पहुंचने पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं ट्रैफिक सोनाक्षी सिंह आईपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम संदीप धनखड़, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर राजदीप मोर, सहायक पुलिस आयुक्त शहर अमित धनखड़ तथा सहायक पुलिस आयुक्त गन्नौर जसपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आईजी सिमरदीप सिंह ने दंगा नियंत्रण कंपनियों की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि दंगा नियंत्रण बल के जवान लाठी-डंडे, कैन शील्ड, आंसू गैस, एंटी-राइट उपकरणों एवं आधुनिक हथियारों से सुसज्जित रहते हैं तथा किसी भी आपातकालीन या संवेदनशील परिस्थिति से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई हेतु तैयार रहते हैं। 
           
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने भीड़ नियंत्रण के लिए आंसू गैस, रबर बुलेट गन,वाटर कैनन तथा लाठीचार्ज जैसी तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास किया। इसके साथ ही उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित करने, उसे तितर-बितर करने तथा कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों का भी अभ्यास कराया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के रिस्पॉन्स टाइम को कम करना, विभिन्न टीमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों की मानसिक एवं शारीरिक तत्परता को मजबूत बनाना रहा। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल का प्रशिक्षित, अनुशासित एवं सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। नियमित ड्रिल एवं अभ्यास से पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, आपसी तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार होता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से अभ्यास जारी रखें तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने उपस्थित अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

आदमपुर उपचुनाव में बीजेपी की भव्य जीत:सीएम मनोहर लाल ने भव्य बिश्नोई को विधायक बनने पर दी बधाई।

Ajit Sinha

हरियाणा में छठे चरण में होगा लोकसभा आम चुनाव का मतदान, 29 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना-अनुराग अग्रवाल

Ajit Sinha

पलवल से सोनीपत तक हरियाणा ऑरबिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण का कार्य आवंटन के लिए समझौता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x