Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी कॉल सेंटर के मध्यम से नोएडा में बैठकर विदेशी लोगों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, सीपीयू,डायलर व फ़ोन बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने विदेशी में लोगो को एक्सीडेंट क्लेम कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के नाम पर ठगी करने वाले, सेक्टर-63 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मार कर, कॉल सेंटर चलने वाले 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में सीपीयू , डायलर व फ़ोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के गिरफ्त में खड़े अवनीश और चंद्रमोहन झा दोनों को पुलिस ने विदेशी में लोगो को एक्सीडेंट क्लेम कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एडीसीपी क्राइम इलामरन ने बताया कि  दोनों आरोपी बड़े ही शातिर तरीके से नोएडा में बैठकर विदेशी लोगों से कॉल सेंटर के माध्यम से ठगी करते थे। इन लोगों ने M/S GET IN TUCH SOLUTION के नाम से एक कंपनी बना रखी थी और ये लोग ऑस्ट्रे लिया और अन्य देशों से एक्सीडेंट के मामलों का अवैध रूप से डाटा खरीदकर एक्सीडेंट पर्सन से इंटरनेट कॉल कर एक्सीडेंट क्लेम कराने के नाम पर धोखाधड़ी से लाखों की ठगी करते थे। पुलिस को इनके पास से अलग अलग कंपनियों के 18 सीपीयू ,डायलर और फ़ोन बरामद हुआ है, फिलहाल पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कारवाई में जुट गई है।एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने कई लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है। डीसीपी ने बताया कि उचित माध्यम से ऑस्ट्रेलिया की सरकार को इनकी गिरफ्तारी की सूचना दी जा रही है। उसके बाद ही पता चलेगा कि इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले कितने नागरिकों के साथ ठगी की है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस पार्टी के हंगामे के बाद राहुल,प्रियंका गांधी सहित 5 लोगों हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत मिली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिसकर्मी पर फावड़ा से कातिलाना हमला करने वाले 25 हजार के ईनामी एक अपराधी को क्राइम ब्रांच -17 ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

बंद ट्रक में भरकर ले जाई जा रही किसी मार्क और बांड की 600 पेटी अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x