Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्रेम में बाधक बन रहे पिता को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी-अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा जोन के कोतवाली जेवर कस्बे में 2 दिन पहले खाली प्लॉट पर मिले एक 50 वर्षीय बुजुर्ग शव के बारे में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बुजुर्ग की हत्या में शामिल उसकी नाबालिग बेटी को अभिरक्षा में लेने के साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार प्रेम में बाधक बनने के कारण दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।  पुलिस की गिरफ्त में खड़े बुंदेलखंड निवासी हरेंद्र ने 50 वर्षीय पंचम की हत्या लोहे की रॉड से वार करके की थी और इस हत्या में पंचम की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने हरेंद्र का सहयोग किया था।

ग्रेटर नोएडा की एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी का कस्बे के मोहल्ला में रहने वाले हरवेंद्र से प्रेम संबंध है, लेकिन पिता इसका विरोध करता था। हरेंद्र ने नाबालिग प्रेमिका संग मिलकर उसके पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपी हरेंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि जब पंचम अपने पड़ोस के एक व्यक्ति के घर से फोन चार्जिंग लगाकर घर को लौट रहा था। उसी दौरान गली में अकेला पाकर उसने पीछे से उस पर योजना के मुताबिक, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में वह बुरी तरह से लहूलुहान होकर गिर गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जिसके बाद हरेंद्र अपनी प्रेमिका के साथ मिल कर उसके शव को घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया। सुबह पुलिस को पड़ोस के लोगों के द्वारा जानकारी हुई। एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि हरेंद्र ने हत्या में प्रयोग की गई खून से सनी रॉड को उठाकर लाया और नाबालिग ने नल चलाकर उसे धुलवाया। इसके बाद दोनों काफी देर तक कमरे में बैठकर पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाते रहे। इस दौरान मृतक की बेटी ने अपने छोटे भाई को पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञ रखने के लिए उसे नशीला पदार्थ खाने में मिलाकर सुला दिया था। जब पुलिस ने हरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने नाबालिग बेटी को अभिरक्षा में ले लिया गया है जिसको जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: स्टेट विजिलेंस ने आज 20000 रूपए रिश्वत लेने के आरोप में कानूनगो को किया गिरफतार

Ajit Sinha

चीनी नागरिक बिल्डिंग किराए पर लेकर चला रहा था चाइनीस क्लब और पब जहाँ से हो रहा था संदिग्ध गतिविधियों का संचालन

Ajit Sinha

साइबर ठगी की राशि सुरक्षित कराने में हरियाणा अव्वलः 36 प्रतिशत राशि समय रहते ब्लॉक कर देश में प्रथम स्थान-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x