Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

नॉएडा पुलिस आखिरकार आप सभी को सचेत क्यों कर रही हैं, इसे जानने के लिए आप इस वीडियो को अवश्य देखें। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौत्तम बुध्द नगर में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। मार्च में 22 दिन में 223 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आ चुके हैं। जिसके कारण गौतमबुद्ध नगर का प्रदेश में चौथा नंबर है, जहां पर सबसे अधिक नए मरीज सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों के मामले में जिला प्रदेश में नौवें नंबर पर है। ऐसे में आने वाले त्यौहारो के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सख्त हो गया है, जिले धारा 144 लगाई जा चुकी लोगो को जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को कोरोना के प्रति आगाह किया जा रहा है।

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार की सुबह जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 17 मरीज कोरोना मुक्त घोषित किए गए है। जिले में अबतक कुल 25725 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है और 25580 कोरोना से संक्रमित मरीज ठीक हो चुके है। कोरोना से 91 लोगो की मौत हुई है और 145 लोगो का इलाज विभिन्न अस्पतालो में चल रहा है। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने संक्रमण पर निगरानी रखने के लिए 800 निगरानी टीमें गठित की हैं। जो अन्य जिलों, राज्यों विशेष कर महाराष्ट्र, केरल, पंजाब से आने वाले लोगो की जांच की जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात की है है जिससे विदेशों से आने वालों पर नजर रखेंगे। इससे कोई भी व्यक्ति निगरानी से ना छूटे। यह तय किया जाएगा कि बाहर से आया हर व्यक्ति 14 दिन क्वारंटीन होने के बाद ही अन्य लोगों से मिल सकेगा।

सर्विंलास के लिए गाजियाबाद रेलवे अथॉरिटी, दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली बस अड्डा एवं प्रदेश की निगरानी समितियों की मदद भी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कंटेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ा दी है। ऐसे में आने वाले त्यौहारो के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सभी नागरिक स्वयं से सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर से निकलने पर मास्क का आवश्यक रूप से प्रयोग सुनिश्चित करें। वहीं दूसरी ओर बार-बार अपने हाथ धोने पर भी विशेष ध्यान दें ताकि सभी जनपद वासी कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहे। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद गौतमबुद्ध नगर में पुलिस सख्त हो गई है। 200 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है और 288 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को कोरोना के प्रति आगाह किया जा रहा है। मास्क न पहनने वालों के चालान काटने तथा सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगने देने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद:74-वर्षीय मरीज की जीवनघातक सिस्ट की सफल सर्जरी, यह सिस्ट साइनस से मस्तिष्क और आंखों तक बढ़ चुकी थी।

Ajit Sinha

वाटर वीक 2022 का उद्घाटन राष्ट्रपति करेंगी, राज्यपाल और सीएम भी उपस्थित होगे, प्रशासन ने किए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

Ajit Sinha

बुराश रेस्टोरेन्ट” में परोसी जा रही अवैध शराब, आबकारी विभाग और पुलिस का छापा, रेस्टोरेंट मैनेजर समेत 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x