Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बोर्ड परीक्षाओं के बीच एक दर्जन स्कूलों में ईमेल से मिली धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच के बाद होक्स कॉल साबित हुआ


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के लगभग एक दर्जन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई, यह घटना उस समय हुई जब स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। पूरे शहर और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया पुलिस की कई टीमों ने अलग-अलग स्कूलों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन अब तक किसी भी स्कूल में कोई भी आपत्तिजनक पदार्थ नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है कि यह ‘होक्स कॉल’ यानी अफवाह हो सकती है. लेकिन एहतियात के तौर पर स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ईमेल मिलते ही बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही स्कूलों को खाली करा लिया गया। नोएडा पुलिस की कई टीमों ने अलग-अलग स्कूलों में एक साथ ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा की देख रेख में भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड सर्च ऑपरेशन चलाया गया. उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और यह एक ‘होक्स कॉल’ (Hoax) यानी अफवाह हो सकती है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, ने कहा कि सुबह ईमेल के माध्यम से कुछ स्कूलों में बम होने की सूचना मिली थी। हमारी टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और विशेषज्ञ टीमों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हम ईमेल के सोर्स का पता लगा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उस ईमेल एड्रेस को ट्रैक कर रही है जिससे यह धमकी भेजी गई थी। हालांकि अभी तक कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।अभिभावकों से अपील है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक पुष्टि पर ही भरोसा करें।

Related posts

बंटी मेरा दोस्त था पर उसकी मेरी बहन के साथ प्रेम संबंध थे जो मुझे पसंद नहीं था, इस लिए उसकी हत्या कर दी- 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

बुढ़ापे के प्यार का हुआ खौफनाक अंत, प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने वाला प्रेमी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राजेश की दोस्तों द्वारा हत्या किए जाने के मामले में थाना मुजेसर में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x