Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 4,50,000/-रूपए रिश्वत मामले में एसडीएम कार्यालय के तत्कालीन स्टेनो को जो पकड़वाएगा 10000 रूपए इनाम पाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरूग्राम की टीम द्वारा कार्यालय एसडीएम. फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह में 4,50,000/-रूपये रिश्वत की मांग के एक मामले में फरार आरोपित प्रदीप कुमार तत्कालीन स्टेनो कार्यालय एसडीएम फिरोजपुर झिरका निवासी कच्चा किला वार्ड नम्बर-4 फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह पर 10 हजार रूपये नकद इनाम राशि की घोषणा। कार्यालय एस.डी.एम. फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह में 4,50,000/-रूपये रिश्वत की मांग के मामले में मुकदमा संख्या 3 दिनांक 6.2.2025 धारा 7,7 ए, 8 व 13(1)(बी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट, थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज है। एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा इस मुकदमा में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

इसी मुकदमा में एक अन्य आरोपित प्रदीप कुमार निवासी कच्चा किला वार्ड नम्बर-4 फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह तत्कालीन स्टेनो कार्यालय एस.डी.एम. फिरोजपूर झिरका, जिला नूंह फरार है। फरार आरोपित प्रदीप कुमार को पकड़वाने की एवज में थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा 10,000/- रूपये नगद ईनाम देने की घोषणा की हैं।एसीबी हरियाणा द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा दर्ज किए गए मुकदमा उपरोक्त के फरार आरोपित प्रदीप कुमार उपरोक्त को पकड़वाने में सहयोग करे। यदि कोई व्यक्ति फरार आरोपित प्रदीप कुमार उपरोक्त को पकड़वाने बारे सूचना एसीबी गुरुग्राम को देता है तो उस व्यवित को 10,000/-रूपये नगद ईनाम दिया जावेगा तथा उस व्यक्ति का नाम पता भी गुप्त रखा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: शादी का झांसा देकर ओयो होटल के कमरे में बलात्कार करने के आरोपित पकड़ा गया हैं।

Ajit Sinha

पीएस दिल्ली, सफदरजंग की पुलिस टीम ने दो कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

मनुष्य को भगवान को प्राप्त करने, उनके समीप होने तथा भगवान को पाने के लिए भजन ही एकमात्र पथ है-बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x