Athrav – Online News Portal
नोएडा

इमरजेंसी कॉल अटेंड करने जा रही डायल 112 PRV वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट कपिल तोमर की दर्दनाक मौत


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में एक इमरजेंसी कॉल अटेंड करने जा रही यूपी 112 की पीआरवी (PRV) गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। बहलोलपुर/बेहरामपुर के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में पीआरवी चालक (पायलट) कपिल तोमर की जान चली गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,थाना सेक्टर 63 पुलिस की पीआरवी संख्या 9619 को सेक्टर 63 इलाके से एक इमरजेंसी कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन रास्ते में बहलोलपुर (बेहरामपुर) के पास पीआरवी गाड़ी अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी चला रहे पायलट कपिल तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथी पुलिसकर्मियों की मदद से पायलट कपिल तोमर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद नोएडा पुलिस महकमे और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

कार चोरी के इरादे से घूम रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार, तीन कार, लॉक तोड़ने का उपकरण बरामद  

Ajit Sinha

देवदूत बनी पुलिस और फायर टीम फ्लैट में लगी आग के अंदर फंसे थे बुजुर्ग दंपत्ति, धुएं से घुट रही थी सांस, सुरक्षित बाहर निकाल जीता सबका दिल।

Ajit Sinha

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जतिन उर्फ चीता को पुलिस ने दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x